PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अशोक गहलोत पर खुलकर फूटा हरीश चौधरी का गुस्सा! बताया क्यों बंद है 'रामा-श्यामा'

18 जून 2026
साझा करें:
अशोक गहलोत पर खुलकर फूटा हरीश चौधरी का गुस्सा! बताया क्यों बंद है 'रामा-श्यामा'

"गहलोत के बारे में इस पवित्र जगह पर न बोलूं तो ही ठीक..." बाड़मेर में मंच से बरसे हरीश चौधरी, कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने!

Harish Choudhary on Ashok Gehlot: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर जाहिर की अपनी नाराजगी, एक कार्यकर्म में हरीश चौधरी ने सार्वजनिक मंच से साफ शब्दों में कहा- पहले हमारे मुख्यमंत्री थे... उनके बारे में इस पवित्र जगह पर मैं नहीं बोलूं तो ही ठीक है, हरीश चौधरी ने आगे बेहद तल्ख लहजे में खुलासा करते हुए कहा- लोकसभा चुनाव के बाद से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ उनकी 'रामा-श्यामा' (बातचीत और शिष्टाचार) पूरी तरह से है बंद और अब सिर्फ सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ही उनके बीच समाचार लाने और ले जाने का बने हुए हैं जरिया, इसी धार्मिक मंच पर भाजपा सरकार के मंत्री केके विश्नोई, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की मौजूदगी में चौधरी ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केके विश्नोई के सीधे तार जुड़े हुए हैं, वही हरीश चौधरी के इस बेबाक और कड़े रुख ने राजस्थान कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को एक बार फिर सरेआम चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल हुई तेज 


Harish choudhary I Ashok Gehlot I Rajasthan I Congress I Sachin Pilot 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal