PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शिवसेना में 'ऑपरेशन टाइगर' सफल? दिल्ली में उद्धव की बैठक में पहुंचे सिर्फ 3 सांसद, 6 के पाला बदलने का दावा!

18 जून 2026
साझा करें:
शिवसेना में 'ऑपरेशन टाइगर' सफल? दिल्ली में उद्धव की बैठक में पहुंचे सिर्फ 3 सांसद, 6 के पाला बदलने का दावा!
  • महाराष्ट्र में महा-भूकंप: शिवसेना (UBT) में फिर बड़ी बगावत! 9 में से 6 सांसदों ने छोड़ा उद्धव का साथ, शिंदे गुट में विलय की तैयारी

  • Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय दल की बैठक हुई शुरू, बैठक में सिर्फ 3 लोकसभा सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे, पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर आज सुबह 11 बजे दिल्ली में होने वाली बैठक में मौजूद रहने का दिया था निर्देश, वही इस मामले को लेकर UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा-हमारे सांसदों को किया गया है किडनैप, जो बैठक में आएगा वो हमारे साथ है, जो नहीं आएगा वो गद्दार, वहीं दूसरी तरफ शिवसेना एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी ने गुरुवार को दावा किया कि शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिवसेना में हो गए शामिल, उन्होंने कहा- 'ऑपरेशन टाइगर' पूरा हुआ, बता दें  यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने कर दी है बगावत, पार्टी सूत्रों के मुताबिक, छह सांसदों ने बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिंदे गुट में विलय के लिए भेजी है चिट्ठी, हालांकि, अभी स्पीकर या बागी गुट की तरफ से इसकी नहीं की गई है पुष्टि 

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal