कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में किया छात्रों से संवाद, राहुल गांधी ने नीट और जेईई सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व उनके परिजनों से की मंच पर बात, राहुल गांधी ने इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था पर बिना किसी राजनीतिक टीका टिप्पणी किए उठाए गंभीर सवाल, देश की शिक्षा व्यवस्था के ख़िलाफ़ आज राहुल गांधी का देश के छात्रों के साथ था पहला संवाद कार्यक्रम, कोटा के दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर राहुल गांधी ने नहीं दिया कोई लंबा राजनीतिक भाषण, सिर्फ़ शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों से की बात, इस दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठाई आवाज, कांग्रेस इस आंदोलन को कोटा के बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली जैसे अन्य प्रमुख शिक्षा केंद्रों में भी करेगी आयोजित
कोटा में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, नीट-जेईई के छात्रों से बात कर शिक्षा व्यवस्था पर उठाये गंभीर सवाल

Rahul Gandhi I Congress I Education System I










