कर्नाटक की राजनीति में बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट पर सियासत उबाल पर है. एक ओर जहां राज्य की कांग्रेस सरकार इसे विकास का मुद्दा बता रही है. वहीं विपक्ष ने सरकार पर किसानों को डराने का आरोप लगाया है. 7,481 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट पर किसानों का विरोध भी सामने आया है. ऐसे में बीजेपी ने किसानों का समर्थन करते हुए डीके सरकार पर आरोप जड़ना शुरू कर दिया है. इधर, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए इसे विकास विरोधी राजनीति बताया है.
सरकार
बनाम विपक्ष: बयानबाजी चरम पर पहुंची
इस
मुद्दे को लेकर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र (B.Y. Vijayendra) और मुख्यमंत्री
डीके शिवकुमार (CM DK Shivakumar) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. विजयेंद्र ने कहा
है, '80% से अधिक किसान इस टाउनशिप के खिलाफ हैं और जमीन नहीं देना चाहते. किसानों
को मजबूर न करें. किसानों को गुंडों द्वारा कौड़ियों के दाम पर जमीन देने के लिए धमकाया
गया है. हम इस गलत फैसले को आगे नहीं बढ़ने देंगे और इसके खिलाफ राजनीतिक व कानूनी
लड़ाई लड़ेंगे.'
वहीं
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि विपक्ष राज्य के विकास को रोकने की कोशिश
कर रहा है. सीएम ने साफ कहा कि सरकार की मंशा क्षेत्र का विकास करने की है, लेकिन विपक्षी
दल इस महत्वपूर्ण परियोजना में रोड़े अटका रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि वे इस
मुद्दे पर पूरी मजबूती से अपनी बात रखेंगे.
क्या
है पूरा मामला
यह
विवाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की महत्वाकांक्षी 'ग्रेटर बंगलूरू इंटीग्रेटेड टाउनशिप'
(GBIT) परियोजना को लेकर है, जिसे भारत की पहली एआई संचालित 'वर्क-लिव-प्ले' स्मार्ट
सिटी के रूप में 7,481 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि पर विकसित करने की योजना है. इस
18,000 से 20,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने करीब 500 एकड़ भूमि अधिग्रहण
की अंतिम अधिसूचना जारी की है.
इसका
कड़ा विरोध करते हुए करीब 80% स्थानीय किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं. भाजपा
अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के नेतृत्व में विपक्ष ने किसानों का समर्थन करते हुए आरोप
लगाया है कि सरकार रियल एस्टेट माफिया के फायदे के लिए किसानों को गुंडों से धमकाकर
उनकी जमीनें छीन रही है. अब देखना है कि क्या विपक्ष किसानों के साथ मिलकर नए नवेले
सीएम डीके शिवकुमार के इस प्रोजेक्ट की नींव को हिला पाने में सफल होंगे या फिर डीके
इस झमेले से निपटने में कामयाब हो पाएंगे, देखने वाली बात होगी.













