PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी के लिए बीजेपी से भिड़े सचिन पायलट, कोटा में बड़ी रैली से पहले दिया ये बड़ा बयान

17 जून 2026
साझा करें:
राहुल गांधी के लिए बीजेपी से भिड़े सचिन पायलट, कोटा में बड़ी रैली से पहले दिया ये बड़ा बयान

Sachin Pilot I Ashok Gehlot I Rahul Gandhi I kota I Neet Paper leak 

कांग्रेस महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना, नीट पेपर लीक और लचर शिक्षा प्रणाली को लेकर बीजेपी पर भड़के सचिन पायलट, आज कोटा में कांग्रेस पेपर लीक मामले को लेकर करेगी बड़ा प्रदर्शन, वही कोटा में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- देश की मौजूदा परीक्षा व्यवस्था ने 22 लाख छात्रों के साथ धोखा किया है, जिसके कारण कई नौजवान आत्महत्या को मजबूर हुए हैं; लेकिन सीबीआई जांच के बावजूद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है और सरकार लगातार अपनी जवाबदेही से भाग रही है, इसी सोई हुई सरकार की आंखें खोलने और युवाओं के भविष्य का अंधकार दूर करने के लिए राहुल गांधी आज कोटा के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे, इसके साथ ही पायलट ने स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने और राहुल गांधी के बैनर-पोस्टर हटाने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक भाषण नहीं बल्कि एक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें तमाम अड़चनों के बावजूद भारी संख्या में युवा हिस्सा लेंगे

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal