PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल: भवानीपुर की हार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं 'दीदी', नतीजों को दी चुनौती!

16 जून 2026
साझा करें:
बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल: भवानीपुर की हार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं 'दीदी', नतीजों को दी चुनौती!

Mamata Banerjee I suvendu adhikari I Bengal I Bengal Politics 

पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के 42 दिन बाद भवानीपुर विधानसभा चुनाव नतीजे को हाई कोर्ट में दी चुनौती, इस सीट पर ममता बनर्ज को बीजेपी के शिवेंदु अधिकारी ने हराया था, मंगलवार की दोपहर भारी गहमागहमी के बीच ममता बनर्जी अचानक खुद हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका (हलफनामा) दायर की, इस दौरान ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी थे मौजूद, रिपोर्ट के अनुसार ममता याचिका के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने कोर्ट पहुंचीं, इस साल हुए चुनाव में भवानीपुर के इस बेहद हाई-प्रोफाइल और कांटे के मुकाबले में बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मात देकर एक किया है बड़ा उलटफेर, इस हार को टीएमसी नेतृत्व नहीं कर पा रहा स्वीकार, उनका दावा है कि मतगणना और चुनाव प्रक्रिया में हुई है धांधली, वही आज दिग्गज टीएमसी नेताओं के साथ कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी के इस आक्रामक कदम के बाद बंगाल का सियासी पारा पहुंचा सातवें आसमान पर, अब पूरे देश की नज़रें टिकी है हाईकोर्ट पर कि क्या भवानीपुर के इन चौंकाने वाले नतीजों में कानूनी लड़ाई के बाद कोई नया और बड़ा मोड़ आएगा! 



संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal