‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे की जितनी आलोचना की जाए उतनी कम: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अमेरिका के हयूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम (Howdy Modi Program) में पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थन में लगाए गए नारे ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ी है जिसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी. सीएम गहलोत ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी देश का प्रधानमंत्री जाकर वहां के प्रेसिडेंट के प्रत्याशी के लिए उसकी पार्टी के लिए कैंपेन करके आए. खुले रूप में उन्होंने ट्रंप के समर्थन में जो नारा लगाया, इसकी पूरी दुनियाभर में आलोचना हो रही है. गहलोत ने आगे कहा कि अगर अमेरिका में दूसरी पार्टी का प्रेसिडेंट बनता है तो उसके रिश्ते हमारे देश से कैसे होंगे, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते’.

‘पुरानी विदेश नीति की उडाई धज्जियां’
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ट्रंप के समर्थन में कार्यक्रम करने से हमारी विदेश नीति की भी धज्जियां उडी है जिसकी स्थापना नेहरूजी और इंदिरा गांधी ने की थी. विश्वभर में इसकी चर्चा हो रही है. लोग आलोचना कर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अमेरिका जाकर एक पॉलिटिकल पार्टी का कैंपेन करके आया है. गहलोत ने कहा कि मोदी-ट्रंप की दोस्ती अपनी जगह है और वे जिदंगी भर दोस्ती निभाएं, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन हमारे देश को रिप्रजेंट करने वाले पीएम ने वहां जाकर जो कैंपेन किया, देशवासी उसे उचित नहीं मानते.

बड़ी खबर: अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे पर ट्रोल हो रहे प्रधानमंत्री मोदी

‘जम्मू कश्मीर के हालातों पर देश को करें संबोधित’
जम्मू कश्मीर के सूरत-ए-हाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि 45 दिन हो गए लेकिन लोग अभी तक घरों में कैद हैं. बाहरी लोगों से कोई संपर्क नहीं है. वहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है. एक तरफ हम कहते है जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है तो वहां की तमाम सुविधाओं को चालू करने की बात करनी चाहिए. शांति स्थापित करने का रास्ता निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी हर जगह राष्ट्रवाद की बात करते है लेकिन ये मुद्दा उससे भी बड़ा है. प्रधानमंत्री को जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों पर देश को संबोधित करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. आने वाले समय में ये सभी हालात देश के लिए मुश्किलें खड़ा करेंगी.

‘धर्म के नाम पर ऐसी राजनीति खतरनाक’
सीएम गहलोत ने देश के मौजूदा माहौल पर कहा कि आज जो देश में माहौल है, मै इसे खतरनाक मानता हूं. देश के इतिहास में आज तक धर्म के नाम पर ऐसी राजनीति नही हुई है खुले रूप में मैसेज भेजे जा रहे है जिससे देश मे भय, चिंता और तनाव का माहौल है. आने वाले समय में लोकतंत्र का क्या होगा ये बड़ा सवाल का विषय है.

‘सोशल मीडिया से देशवासी हो रहे गुमराह’
गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश की नई पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है. करोड़ों रूपये सोशल मीडिया पर खर्च किये जा रहे है. उनकी मीडिया टीम का काम इतना ही है कि ऐसे मैसेज भेजे जिससे लोगों को लगे बस मोदी ही हकीकत है. लेकिन शिक्षित वर्ग के लोग इस हकीकत को समझ चुके है. देश किस दिशा में जा रहा है, सोचना पड़ेगा.

‘राजस्थान उपचुनाव में तैयारी पूरी, चुनाव जीतेंगे’
राजस्थान की खींवसर व मंडावा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव (Rajasthan By-Election) पर गहलोत ने कहा कि इस पर हमारी तैयारी चल रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर कुछ दिनों पहले उपचुनाव व निकाय चुनाव को लेकर हमारी मीटिंग हुई. उप चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेंगे और चुनाव जीतेंगे.

17 राज्यों की 63 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव डालेंगे सरकार की सेहत पर असर

महाराष्ट्र (Maharastra) एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election-2019) के साथ राजस्थान (Rajasthan) सहित अलग-अलग राज्यों की खाली सीटों पर विधानसभा उप चुनावों (By-Election 2019) की घोषणा हो चुकी है. 21 अक्टूबर को 17 राज्यों की 64 सीटों पर उप चुनाव होने है. इनमें 63 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है. हालांकि BJP-Congress के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों उप चुनावों को गंभीरता से ले रही हैं लेकिन ये भी सच है कि उप चुनावों के परिणाम प्रदेश सरकारों की सेहत पर असर डालने वाले साबित होंगे. कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटों पर उप चुनाव होने हैं. कर्नाटक (Karnataka) में 15 और यूपी की 11 सीटों पर … Read more

वीडियो खबर: पायलट पर गड़करी का तंज, ‘हमने दिया सचिन को फायदा’

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने BJP के एक कार्यक्रम में राजस्थान (Rajasthan) के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सचिन पायलट (Sachin Pilot)को फायदा दिलाया है. इस दौरान गड़करी ने कश्मीर समस्या (Kashmir Crisis) के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति है.

वीडियो खबर: राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत-पायलट पर साधा निशाना

राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सप्ताह में दो बार 4 दिन के लिए और डिप्टी सीएम सप्ताह में 5 दिन के लिए दिल्ली में बिराजते हो, उनकी अपेक्षा भी क्या की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए आलाकमान के पास जाना पड़ता है तो प्रदेश में कानून की दयनीय स्थिति होनी ही है.

वीडियो खबर: पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन पर क्या बोले पायलट

राजस्थान (Rajasthan) के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बताया कि पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर जो सब कमेटी बनाई गयी, आज उसकी पहली बैठक थी. इसमें सभी जिलों के कलेक्टर्स के यहां से जो प्रस्ताव आए, विभाग उनका अध्ययन कर रहा है. उन मापदंड़ों को लेकर नई पंचायत समितियों के गठन पर कार्य होगा. अगली बैठक शुक्रवार को रखी गई है. 2011 की जनसंख्या के आधार पर इकाईयों का गठन भी किया जा रहा है.

भाजपा सरकार ने किया है सचिन पायलट का फायदा: नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई द्वारा जयपुर के बिडला सभागार में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 और 35ए (Article 370, 35A) की समाप्ति पर सोमवार को प्रबुद्ध जन गोष्ठी राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र – एक संविधान’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. यहां उन्होंने राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का फायदा सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भी मिलेगा जिन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की बेटी सारा अब्दुल्ला (Sarha Abdullah) से शादी की है. पहले पायलट का अब्दुल्ला की संपत्ति पर कोई हक नहीं था लेकिन अब मिलेगा. हमारी सरकार ने सचिन पायलट का तो फायदा ही किया है.

दरअसल, धारा 370 हटने से पहले तक जम्मू कश्मीर में स्थानीय लड़की हिंदुस्तान में कहीं भी और किसी भी लड़के से शादी कर लेती थी तो न केवल युवती की जम्मू कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी, साथ ही उसका पिता की संपत्ति का अधिकार भी स्वत: ही समाप्त हो जाता था. अनुच्छेद 370 हटने से अब दोनों नियम खत्म हो चुके हैं.

कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कश्मीर समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीति के कारण कश्मीर समस्या पैदा हुई थी. भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की है और भाजपा की आत्मा राष्ट्रवाद है. अंत्योदय का सामाजिक आर्थिक चिंतन हमारा मिशन है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को नीचे तक लागू करना हमारा उद्देश्य है.

गडकरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को हजारों करोड का फंड देती थी पर यह पैसा वहां की जनता तक नहीं पहुंचता जिसके कारण वहां गरीबी फैली. अनुच्छेद 370 हटने से वहां सड़कें बनेगी, निवेश होगा, आईआईटी व इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे, अच्छे हॉटल्स खुलेगे जिससे पर्यटन बढ़ेगा. वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गडकरी ने बताया कि आगामी समय में जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे जिससे न केवल वहां विकास होगा अपितु गरीबी भी हटेगी.

गडकरी ने आगे कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू नहीं होते थे. विभिन्न जातियों को आरक्षण नहीं मिलता था. नागरिकता देने में पक्षपात किया जाता​ था लेकिन अब वहां 106 तरह के भारत सरकार के कानून लागू होंगे जो धारा 370 हटने से पहले नहीं थे. अब कश्मीर को सर्वमान्य कानून के साथ भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी.

पाक (Pakistan) को दिए जाने वाले पानी के बारे में गडकरी ने कहा कि अब राजस्थान को भरपूर पानी मिलेगा. पहले जो पानी जम्मू कश्मीर की नदियों में बहकर पाकिस्तान चला जाता था, अब वह पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 8 जिलों को मिलेगा जिससे यहां का जलस्तर बेहतर होगा.

इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia), जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bhora) , नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, रिटायर्ड जनरल विशंबर सिंह, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित अन्य सांसद, विधायक और प्रदेशभर से पधारे भाजपा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

वीडियो खबर: राजनीतिक नियुक्तियों में कितनी चलेगी पायलट की

राजस्थान (Rajasthan) में BSP के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से गहलोत मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलों पर विराम लग गया है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने साफ किया है कि निकाय चुनाव से पहले अगले एक माह में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी. अब देखना ये होगा कि इन राजनीतिक नियुक्तियों में प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) की प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते कितनी चलती है.

बड़ी खबर: गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार टला, राजनीतिक नियुक्तियां अगले एक माह में

भाजपा जुटी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती जोरदार मनाने में, शाह ने दिया ‘मन में बापू’ का नारा

मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को यादगार बनाने में जुट गई है. भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर से देश भर में गांधी संकल्प यात्रा का अभियान चलाने की घोषणा की है. गांधी संकल्प यात्रा का अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशभर में चलाया जायेगा. अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सभी प्रदेशों के भाजपा सांसदों और पदाधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और गांधी संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान अमित शाह ने ‘मन में बापू’ का नया नारा दिया. भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर … Read more

वीडियो खबर: ‘हार के डर से जोशी ने किया हंगामा’, डूडी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) और RCA अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi ) में ठन गई है. RCA कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक टी. कृष्णमूर्ति और सह पर्यवेक्षक के.जे. राव के समक्ष रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) ने जोशी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया. साथ ही गहलोत सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुलिस के दम पर आरसीए चुनाव टालना चाहती है. बढ़ते हंगामे के बची कृष्णमूर्ति और राव ये कहकर वहां से चले गए कि यहां चुनाव कराने का कोई माहौल नहीं है. गहलोत और जोशी वैभव गहलोत को आरसीए अध्यक्ष बनाना चाहते हैं.

RCA विवाद: डूडी ने सीपी जोशी पर लगाए सरकारी संरक्षण में गुंडागर्दी के गम्भीर आरोप

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के होने वाले चुनाव को लेकर अब कांग्रेस (Congress) के अपनी ही पार्टी के नेताओं के बीच बड़ी वाली ठन गई है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) ने RCA अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) और उनके लोगों पर शुक्रवार को RCA कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक टी कृष्णमूर्ति और सह पर्यवेक्षक के.जे. राव के समक्ष गुंडागर्दी करने और हंगामा करने का गम्भीर आरोप लगाया. जिसके कारण दोनों चुनाव अधिकारी RCA से चले गए. वहीं डूडी ने अपनी ही गहलोत सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार पुलिस के दम पर RCA के चुनाव टालना चाहती है, क्योंकि उन्हें हारने के डर है.

हाल ही में BCCI ने पिछले चार वर्षों से RCA पर चला आ रहा प्रतिबंध हटाया है. जिसके बाद BCCI ने देश के सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को अपने राज्य में चुनाव कराने के निर्देश दिये हैं. जिसके तहत राजस्थान में चुनाव आयोग के पूर्व अध्यक्ष टी कृष्णमूर्ति को चुनाव पर्यवेक्षक और के.जे .राव सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. चुनाव पर्यवेक्षक कृष्णमूर्ति चुनावी प्रकिया के तहत गुरूवार को आरसीए कार्यालय पहुंचे जहां सभी जिला एसोसिएशन के वकीलों ने अपने-अपने जिले का उनके सामने पक्ष रखा एवं आपत्तियां दर्ज करवाई. इसी बीच आरसीए सचिव आर एस नांदू गुट ने वैभव गहलोत के राजसमंद जिला क्रिकेट संघ से कोषाध्यक्ष चुने जाने को लेकर पर्यवेक्षक कृष्णमूर्ति के समक्ष अपनी आपत्ति जताई.

यह भी पढ़ें: – गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार टला, राजनीतिक नियुक्तियां अगले एक माह में

शुक्रवार को चुनाव अधिकारी टी एस कृष्णमूर्ति चुनाव प्रक्रिया के तहत दर्ज हुई आपत्तियों पर सुनवाई और फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने के लिए RCA कार्यालय पहुंचे. जहां ये फैसला होना था कि राजसमंद जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर वैभव गहलोत की नियुक्ति वैध है या अवैध है. इस पर रामेश्वर डूडी ने आरोप लगाया कि जब चुनाव पर्यवेक्षक टी कृष्णमूर्ति और सह पर्यवेक्षक के.जे .राव लोगों से आपत्तियां सुन रहे थे तब बड़ी संख्या में सीपी जोशी के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार हंगामा मचाया. जिसके बाद कृष्णमूर्ति और जे.जे. राव दोनों यह कहते हुए जयपुर छोड़कर चले गए कि यहां पर चुनाव कराने का माहौल नहीं है.

RCA में हुए इस हंगामे के बाद कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी अपने जयपुर आवास पर एक प्रेस कांफ्रेस बुलवाई जहां डूडी ने सीपी जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज का हंगामा सुनियोजित था, सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है आज जो हुआ वो राजस्थान क्रिकेट के लिए काला धब्बा है. डूडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में क्रिकेट का गला घोंटना चाहते हैं, इसीलिए इस तरह की गुंडागर्दी की जा रही है.

सीपी जोशी पर आरोप लगाते हुए डूडी ने कहा कि प्रदेश में हजारों खिलाडी बेकार बैठे हुए हैं लेकिन ये हठधर्मिता से बैठे हुए है, इन्हे खिलाडियों के भविष्य कि चिंता नहीं है. राजस्थान के खिलाडी खुद को असहाय महसूस कर रहें है. ऐसे में सीपी जोशी की जिम्मेदारी बनती है आरसीए के निष्पक्ष चुनाव करवाने की, हम भी चाहते हैं कि आरसीए के निष्पक्ष चुनाव हों और बीसीसीआई के आदेशों की पालना हो.

गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए हुए रामेश्वर डूडी ने कहा कि सरकार को चुनाव अधिकारियों को प्रोटेक्शन देनी चाहिए थी, साथ ही बीसीसीआई के दिशा निर्देशों को मानना चाहिए. राजस्थान की क्रिकेट को उचाइयों पर पहुंचाना हमारा दायित्व है.

RCA अध्यक्ष का चुनाव लडने के पत्रकारों के सवाल पर रामेश्वर डूडी ने कहा कि अगर जिला क्रिकेट संघ निर्णय लेंगे तो मैं चुनाव लडूंगा. वैभव गहलोत के सामने चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने फिर दोहराया कि जिला क्रिकेट संघ चाहेंगे तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा फिर सामनें चाहे काई भी हो.

हमेशा विवादों में रहने वाला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है. राजस्थान में आरसीए के चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बीच जंग छिडी हुई है. एक तरफ लोकसभा में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे का खोया हुआ ‘वैभव’ वापस लाना चाहते हैं तो वहीं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी येन-केन प्रकारेण मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को निर्विरोध RCA के अध्यक्ष पद पर पदासीन करवाने पर आमादा हैं. मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को RCA अध्यक्ष बनाने की मुहिम के बाद से ही सीपी जोशी और रामेश्वर डूडी के बीच झगड़ा चल रहा है जो अब अपने चरम पर है.