रोडा एक्ट पर सियासत तेज: राठौड़ बोले- राज्यपाल पर आरोप लगाने के बजाय सरकार दे किसानों को राहत

किसानों से वादा निभाए गहलोत सरकार- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. किसानों की जमीनों की नीलामी रोकने के बिल पर राजस्थान (Rajasthan) सरकार और राजभवन (Rajbhawan) आमने-सामने हो गए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा तो राज्यपाल ने कहा कि, ‘रोडा एक्ट में संशोधन के सम्बन्ध में कोई विधेयक राजभवन नहीं आया है’. दूसरी तरफ राजस्थान सरकार का कहना है कि, ‘सरकार ने 2 नवम्बर 2020 को सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 60 (1)(b) में संशोधन किया था. जिससे 5 एकड़ जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने पर कुर्की और नीलामी पर रोक लग जाती, लेकिन यह बिल अभी तक राजभवन में विचाराधीन है’. इस पूरे मसले को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र … Read more

पायलट के नाम पर 16 लाख की ठगी, ना सलेक्शन हुआ, ना मिला पैसा, मिल रहीं जान से मारने की धमकी

पायलट के नाम पर 16 लाख की ठगी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के नाम पर नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने से हड़कंप मंच गया है. आरोप है कि उत्तराखंड यूकेपीएससी में कॉलेज व्याख्याता के पद पर इंटरव्यू में (In The Name Of Getting Selected For The Post Of Lecturer In Uttarakhand PSC) सलेक्शन कराने का झांसा देकर ठगी की गई है. सरकारी नौकरी में सलेक्शन नहीं करवा पाने पर अब आरोपी पैसे लेकर फरार है. गंभीर बात यह है कि परीक्षा परिणाम में सफलता नहीं मिलने पर पीड़ित द्वारा पैसे वापस करने की मांग की गई तो उन्हें जान से मारने तक … Read more

गवर्नर दे देते कानून को परमिशन तो किसानों की जमीन नहीं होती नीलाम- खाचरियावास के निशाने पर राज्यपाल

‘गवर्नर दे देते कानून को परमिशन तो...’

Politalks.News/Rajasthan. दौसा और थानागाजी में कर्ज नहीं चुकाने पर किसानों की जमीन नीलाम होने के मामलें से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. हालांकि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तुरंत ही कृषि भूमि नीलामी रोकने के अधिकारीयों को निर्देश दे दिए. साथ ही सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि विधानसभा से 5 एकड़ तक जमीन वाले किसानों की जमीन नीलाम नहीं करने का विधेयक विधानसभा से पास हो गया लेकिन वह अभी राज्यपाल के पास अटका हुआ है. इसके चलते कानून नहीं बन सका जिसका उन्हें दुख है. अब इस मामले … Read more

गहलोत लकीर तब पीटते हैं जब सांप निकल जाता है- जमीन नीलामी को लेकर पूनियां का सरकार पर निशाना

जमीन नीलामी पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में किसानों की जमीन का कर्ज नहीं चुकाने के चलते उनकी जमीन नीलाम हो रही है. दौसा और थानागाजी में कर्ज नहीं चुकाने पर किसानों की जमीन नीलाम होने के मामलें से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जहां इस पुरे मामले के सामने आने के बाद राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि भूमि नीलामी रोकने के अधिकारीयों को निर्देश दे दिए हैं. तो वहीं इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. दौसा और थानागाजी में जमीन नीलाम होने के बाद सीएम गहलोत द्वारा अधिकारियों को दिए निर्देश को लेकर बीजेपी प्रदेश … Read more

राजस्थान मेरा प्रदेश, मेरी मिट्टी, जो कुछ मिला यहीं से मिला, प्रदेश की जनता ही मेरी माई-बाप: पायलट

प्रदेश की जनता ही मेरी माई-बाप: पायलट

Politalks.News/RajasthanPolitics. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) को खास इंटरव्यू दिया है. जिसमें पायलट ने सत्ता-संगठन, मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी है. राजस्थान छोड़ने के सवाल पर पायलट ने कहा कि, ‘राजस्थान (Rajasthan) छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. जो कुछ भी पद, आदर, मान-सम्मान मिला है, राजस्थान से ही मिला है. यह मेरा प्रदेश है, मेरी मिट्टी है. यहां कांग्रेस कैसे रिपीट हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है. जो पार्टी ने कहा है वह पहले भी किया है और आगे भी करूंगा‘. पायलट ने कहा कि, ‘मैं तो प्रदेश … Read more

रेपकांड की हो CBI जांच, पुलिस का यूटर्न चौंकाने वाला, CM क्यों नहीं छोड़ रहे गृह मंत्रालय का मोह- पूनियां

CM क्यों नहीं छोड़ रहे गृह मंत्रालय का मोह- पूनियां

Politals.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में अलवर रेपकांड (Alwar Gang Rape) को लेकर सियासत प्रचंड होती जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मामले में विपक्ष को राजनीति नहीं करने और जांच रिपोर्ट आने से पहले बयानबाजी नहीं करने सलाह दी है तो भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त हमलावर है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने अलवर रेप कांड मामले की CBI जांच की मांग की है. पूनियां ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है. नाबालिग मूकबधिर बच्ची के साथ हुई इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया. पूनियां ने यह भी कहा कि, … Read more

कोविड पीड़ित आश्रितों को गहलोत सरकार का संबल, 14,817 बच्चों-विधवाओं को दी 103 करोड़ की सहायता

कोविड पीड़ित आश्रितों को गहलोत सरकार का संबल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में कोविड से अपनों की जान गवाने वाले परिवारों को गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) ने अब तक 103 करोड़ की सहायता दी है. इसमें 14,817 बच्चे एवं विधवाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि, ‘संवेदनशील एवं मानवीय निर्णयों से प्रदेश में कोविड महामारी से पीड़ित परिवारों को नया जीवन मिल रहा है. कोविड (Covid 19) से अपनों की जान गवाने वाले परिवारों को सहृदयता पूर्वक संबल प्रदान किया जा रहा है. ऐसे परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, कोरोना वारियर्स सहायता योजना एवं एसडीआरएफ मद से अनुग्रह सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में लागू … Read more

राजस्थान में तय समय पर होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा विभाग की बैठक में लिए गए अहम फैसले

शिक्षा विभाग की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) के कहर ने जनता के मन में दहशत को पैदा कर दिया है. लगातार कोरोना के नए मामलों में होता इजाफा तीसरी लहर के संकेत दे रहा है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर के कारण सबसे ज्यादा क्षेत्र जो प्रभावित हुआ है वो है शिक्षा. बीते 2 साल में प्रदेश की सभी स्कूलें अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चली हैं. ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आहट भर से ही छात्रों के मन में सवाल खड़े होने लगे कि क्या आगामी परीक्षाओं पर भी पिछली बार की तरह कोरोना के बादल छा जाएंगे? लेकिन ऐसा नहीं है. साल … Read more

प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान स्थगित तो 50% क्षमता से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, नई गाइडलाइन हुई जारी

‘महामारी सतर्क- सावधान जन-अनुशासन’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में लगातार कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 1883 नए कोरोना के मामले सामने आएं हैं तो वहीं सर्वाधिक राजधानी जयपुर (Jaipur) में 1138 मामले सामने आये हैं जो की चिंताजनक है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर  राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में आए सुझावों एवं विचार-विमर्श के अनुरूप गृह विभाग ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही … Read more

कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने फिर उठाए सवाल तो राहुल के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान पर किया पलटवार

कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने फिर उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचारों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. इसी कड़ी में अपने 1 दिवसीय दौरे पर जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध. जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राठौड़ ने कहा कि, ‘प्रदेश में शाासन में बैठे राजनेताओं और असामाजिक तत्वों के गठजोड़ से अपराधियों के जो हौसलें हैं वो बहुत ही बुलंद हो चुके हैं.’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी जमकर निशाना साधा. … Read more