PoliTalks News
बायोग्राफी

साधना सिंह की जीवनी | Sadhana Singh Biography in Hindi

07 जून 2026
साझा करें:
साधना सिंह की जीवनी | Sadhana Singh Biography in Hindi

Sadhana Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको साधना सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


साधना सिंह की जीवनी (Sadhana Singh Biography in Hindi)

Sadhana Singh Latest News - साधना सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रखर नेत्री हैं. वह प्रदेश की 17वीं विधानसभा में सदस्य भी रह चुकी है. वे मुगलसराय सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल को पराजित करके यह सीट जीती थी. भाजपा के लिए मुगलसराय सीट मायने रखती हैं. मुगलसराय स्टेशन के पास वर्ष 1968 में जनसंघ प्रमुख पंडित दीन दयाल उपाध्याय रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले थे. नब्बे के दशक से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाली श्रीमती सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं, तो वही वह तीन बार भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य भी रहीं. भाजपा ने उन्हें फ़रवरी 2024 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया और अप्रैल 2024 में वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के तौर पर चुनी गई. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक हैं. इस लेख में हम आपको  साधना सिंह के जीवन परिचय (Sadhana Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

साधना सिंह जन्म और परिवार (Sadhana Singh Birth & Family)

साधना सिंह (Sadhna Singh) का जन्म 17 अगस्त 1974 को उत्तर प्रदेश के चंदौली में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री कैलाश भूषण सिंह (Shri Kailash Bhushan Singh) और माता का नाम श्रीमती इंदु सिंह (Shrimati Indu Singh) हैं.

उनका विवाह 20 मई 1989 को श्री छबीनाथ (Shri Chhabinath) से हुआ. उनकी तीन संतान हैं. उन्हें दो बेटे हैं और एक बेटी है.

साधना सिंह धर्म से हिन्दू है.

साधना सिंह पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)

स्थायी पता : वार्ड नंबर 11, संजय नगर, नगर पंचायत- चंदौली, चंदौली 232104 दूरभाष- 9415374742

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर सी-103 स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली - 110001 दूरभाष- 9415374742

साधना सिंह की शिक्षा (Sadhana Singh Education)

साधना सिंह ने वर्ष 1997 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के 'श्री चंद संस्कृत महाविद्यालय' क्रिम कुंड शिवाला, वाराणसी से बीए (स्नातक) किया.

साधना सिंह राजनीतिक करियर (Sadhana Singh Political Career)

साधना सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत नब्बे के दशक में हुई थी. सिंह 2000 में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की जिला पंचायत की सदस्य चुनी गई. वह इस पद पर 2005 तक रही. भाजपा में रहते हुए वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही. जिसके बाद उन्होंने पार्टी के भीतर कई पदों पर कार्य किया. वह दो बार भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की अध्यक्ष बनीं तो वही वह तीन बार भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य भी रहीं. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुग़लसराय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. चुनाव जीतने में वह सफल रही. उन्होंने समाजवादी पार्टी के बाबूलाल को 13,243 वोटों के अंतर से हराया. जहाँ सपा के उम्मीदवार को 74,158 मत आएं तो वही साधना सिंह को 87,401 वोट प्राप्त हुए. इस जीत के बाद साधना सिंह पहली बार लखनऊ विधानसभा पहुंची.

उत्तर प्रदेश की मुग़लसराय विधानसभा सीट राज्य के चंदौली जिले में पड़ती है और यह 'चंदौली लोकसभा क्षेत्र' का एक हिस्सा है. मुग़लसराय विधानसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आयी थी और उस समय से लेकर अब तक यह अस्तित्व में हैं. देश में हुए अब तक के कई परिसीमन का इस सीट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा हैं. परिसीमन के बाद इसके संख्या में अवश्य बदलाव हो गए हैं. 2008 से, इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को 403 निर्वाचन क्षेत्रों में 380वां नंबर दिया गया है. मुग़लसराय रेलवे स्टेशन के लिए भी जाना जाता हैं, जिसका नाम अब बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन' (Pt. Deen Dayal Upadhyaya Junction) कर दिया गया हैं. दिल्ली, पटना और हावड़ा को कनेक्ट करने वाले इस इस रेलवे स्टेशन से रोज 250 से लेकर 300 ट्रेन गुजरती हैं. राजनीतिक रूप से भी यह रेलवे स्टेशन विख्यात हैं. इसी स्टेशन के पास वर्ष 1968 में जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय रहस्यमयी परिस्थितियों मृत मिले थे, जिसके कारण 2018 में इसका नाम बदलकर उनके नाम पर कर दिया गया. जनसंघ ही आज भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना हैं.

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से साधना सिंह को टिकट नहीं दिया गया. उनके बदले भाजपा ने रमेश जायसवाल को यहाँ से अपना उम्मीदवार घोषित किया और वर्तमान में, रमेश जायसवाल ही यहाँ से विधायक हैं. इसी की भरपाई में भाजपा ने सिंह को फरवरी 2024 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया और वह अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर साधना सिंह का यह कार्यकाल अप्रैल 2024 से लेकर अप्रैल 2030 तक है. वर्तमान में, साधना सिंह उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के पद पर आसीन है.

राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनायीं जा चुकी है. इनमें मुख्य रूप से रेल संबंधी समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति और महिला सशक्तिकरण समिति शामिल है. इसके अलावा वे फरवरी 2026 से भारत-अल्जीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी है.

साधना सिंह की संपत्ति (Sadhana Singh Property)

2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार साधना सिंह की कुल संपत्ति 1.36 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 30 हज़ार रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  साधना सिंह जीवनी (Sadhana Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


बाबूराम निषाद की जीवनी

राम गोपाल यादव की जीवनी

तेजवीर सिंह की जीवनी


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal