राजस्थान की 309 नगर निकायों के लिए दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, 9 सितंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली 162 निकायों में थमा प्रचार का शोर, इन 162 निकायों के प्रत्याशी अब घर घर जाकर मांग सकेगें वोट, रैलीयों और सभाओं पर रहेगी पाबंदी, वहीं 11 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान वाली 147 निकायों में 9 सितंबर की शाम 6 बजे तक जारी रहेगा प्रचार का शोर, दोनों चरणों में प्रदेश की 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के लिए होगा मतदान, दोनों चरणों में प्रदेश की कुल 309 निकायों के 10,245 वार्डों के लिए डाले जाएंगे वोट, प्रदेश के सबसे बडे निकाय जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा मतदान, जहां करीब 24.20 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेश की 309 निकायों में हैं कुल 1,44,03,853 मतदाता, इनमें 73,98,415 पुरुष और 70,04,927 महिला वोटर हैं शामिल, दोनों चरणों के 10,245 वार्डों की 14 सितंबर को होगी मतगणना, इसके बाद चुने हुए पार्षद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए करेगें मतदान, वहीं 22 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान
राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण की 162 निकायों में थमा प्रचार का शोर, पढें पूरी खबर

Rajasthan Nikay Chunav I Nikay Chunav I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Breaking News I Politalks News










