‘आपको शर्म आनी चाहिए..’-पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

राजनीतिक टकराव तेज, बयानबाजी ने पकड़ा जोर: एपस्टीन मामले में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश

‘मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए….’ यह बयान दिया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने. यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार था, जिसमें पीएम मोदी ने कांग्रेसियों को ‘नंगा’ कहकर संबोधित किया था. एमआई समिट के दौरान कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा था, ‘दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी. कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं.’ इसका जवाब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए दिया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, ‘पूरा देश जानता है, अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है. मोदी जी पूरी रात सो नहीं पाते क्योंकि वो डरते हैं. आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया…शर्म तो आपको आनी चाहिए.’

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट ने कंबल विवाद और सुखबीर सिंह जौनपुरिया को लेकर दिया बड़ा बयान

1 मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में राहुल गांधी ने ये कहा कि यूएस से ट्रेड डील में देश को कुछ नहीं मिला, किसानों को बर्बाद कर दिया, डेटा बेच दिया. एपस्टीन फाइल्स में आपका और आपके मंत्रियों का नाम आया, ये शर्म की बात है. अपने मित्रों जैसे के अनिल अंबानी के लिए आप जो कर सकते हैं, आप करें. हम देश की रक्षा करेंगे, देश के किसानों की रक्षा करेंगे, डेटा की रक्षा करेंगे.

पीएम ने कहा था ‘कांग्रेस नंगों की पार्टी’

मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो के उद्घाटन के दौरान मंच से पीएम मोदी ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ जमकर बोला. पीएम ने पूरे भाषण में केवल कांग्रेस पार्टी का नाम लिया और कांग्रेस को ‘नंगों की पार्टी’ कहते हुए सीधे अटैक किया. उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है.

इससे पहले 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी. इस दौरान ‘पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए थे. इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस की ओर से आपस में बयानबाजी जारी है. दोनों पक्षों के बीच यह बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है. अब देखना होगा कि राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी खींचतान कितना आगे तक जाती है.