कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर, पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा एक और बड़ा झटका, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका की खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम जाकर बेल लेने को कहा, कांग्रेस प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत मंगलवार तक बढ़ाने की मांग की थी, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- पवन खेड़ा गुवाहाटी हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका करें दाखिल, इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि गुवाहटी हाई कोर्ट, इस मामले की सुनवाई करते समय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित न हो, गलत आधार कार्ड पेश करने को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, पवन खेड़ा के मामले में अभिषेक मनु सिंघवी और तुषार मेहता के बीच हुई तीखी बहस










