राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेने मामले में गरमाई सियासत, वही अब इस मामले में कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा- BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनाओं की व्याख्या में करुणा की बजाय नफरत झलकती है, एक गरीब, ज़रूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और उसका अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है, धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है, दो बार सांसद रह चुके और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते
यह भी पढ़े: मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेने मामले पर गरमाई सियासत, जौनपुरिया पर भड़के डोटासरा-जूली










