राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, देखें क्या है पूरा मामला?

An FIR was ordered against Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बहुत बड़ी खबर, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR , इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया आदेश, दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में शुक्रवार को लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई,यह मामला निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को कर दिया था खारिज, वही इस मामले में यूपी गवर्नमेंट की तरफ से वकील ने कहा- इस पूरे प्रकरण की जांच CBI करे, इस पर जज ने मंजूरी देते हुए कहा- FIR दर्ज करके मामले को सीबीआई को किया जाए ट्रांसफर, अब एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रकरण की जांच सीबीआई करेगी, बता दें यह मामला कर्नाटक के बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर की याचिका से हुआ था शुरू, शिशिर ने दावा किया था कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता है, इसी आधार पर उन्होंने रायबरेली में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी