शाह की विपक्ष को खुली चुनौती: ‘एक घंटे सदन रोकिए, मैं 50% सीटों का संशोधन ले आऊंगा’

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिलों पर लोकसभा में अमित शाह दे रहे जवाब, शाह ने कहा- जो सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं, वह ये ध्यान में रखें कि एससी-एसटी की सीटें बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं, इसके साथ ही अमित शाह ने कहा- मैं 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाने वाला संशोधन बिल लाने को तैयार, इस पर कांग्रेस की तरफ से वेणुगोपाल ने किए दो सवाल- एक तो 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाने कि लए ऑफिशियल अमेंडमेंट लाने के लिए तैयार हैं, इस पर तुरंत अमित शाह ने कहा- हां मैं तैयार हूं, एक घंटे सदन बंद कर दीजिए, मैं अमेंडमेंट ला दूंगा,बोलिए तैयार हैं, अमित शाह ने जोर देते हुए कहा- परिसीमन 2026 की जनगणना का सवाल है तो मैं इसके झांसे में नहीं आऊंगा, इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा- कई बार सदन में फैसले हो जाते हैं, यहीं फैसला कर लो, वही इसके बाद सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा- अभी तक 11 साल का अनुभव है, अगर भाजपा लिखकर दे देंगे कि हम महिला PM बनाएंगे तो भी मैं इनपर भरोसा नहीं करूंगा