असम में छा गईं प्रियंका गांधी, सुनने उमड़ा जनसैलाब, कहा- हमारी सरकार बनी तो रद्द कर देंगे CAA कानून

असम के बड़े बड़े नेता आजकल चार्टर प्लेन में घूमते हैं और चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी- प्रियंका गांधी

असम में छा गईं प्रियंका गांधी, सुनने उमड़ा जनसैलाब
असम में छा गईं प्रियंका गांधी, सुनने उमड़ा जनसैलाब

Politalks.News/AssamElection. कामाख्या मंदिर के दर्शन कर असम में विधानसभा चुनाव का आगाज करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एक अलग ही अंदाज में नजर आईं. अपने असम दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने मंगलवार को चाय के बागानों में पहुंचकर मजदूरों से बात की. यही नहीं इस दौरान प्रियंका ने बागान में पारंपरिक रूप से सिर से टोकरी बांधकर पत्तियां भी तोड़ीं. इसके बाद तेजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एलान किया कि अगर असम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम प्रदेश में रद्द कर देंगे CAA कानून. इस दौरान प्रियंका गांधी ने एंटी CAA का असमी गमछा अपने गले में डाले रखा.

तेजपुर में चुनावी सभा में अपने सम्बोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने ‘जय असम माता‘ के नारे के साथ की. कांग्रेस नेत्री को सुनने आए जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आप पार्टी के लिए या अपनी सीट के लिए नहीं लड़ रहें हैं, आप असम की पहचान और अपनी मातृभूमि के लिए लड़ रहें हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं. आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं, शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी.

Priyanka Gandhi Assam 01
Priyanka Gandhi Assam 01

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असम में सरकार बनेगी तो हमारी सरकार एक कानून लागू करेगी जिसके तहत यहां CAA लागू नहीं हो पाएगा. प्रियंका ने कहा कि ‘राज्य में CAA का जिक्र करने का बीजेपी नेताओं में साहस नहीं है और असम के लोगों को उन्हें इस बारे में कभी बोलने तक नहीं देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- बंगाल: कांग्रेस गठबंधन पर आनंद शर्मा के बयान पर ‘अधीर’ हुए रंजन तो भाजपा जुटी लगाकर तन-मन-धन

तेजपुर में असम के युवाओं को लुभाने के लिए प्रियंका गांधी ने एलान किया कि अगर असम में हमारी सरकार बनेगी तो हम कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे. गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये हर महीने गृहणी सम्मान के रूप में मिलेंगे. चाय के बगान में श्रमिकों को 365 रुपये का वेतन मिलेगा. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने एलान को गारंटी देते हुए कहा कि हम वादा नहीं कर रहे हैं बल्कि आपको गारंटी दे रहे हैं. ये गारंटी आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बिजली के 200 यूनिट तक कोई चार्ज नहीं लगेगा जिससे हर महीने 1400 रू की बचत होगी. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गए हैं.

यह भी पढ़ें:- PM मोदी की अपील पर बीजेपी नेताओं में मची टीका लगवाने की होड़, विपक्ष के वार पर भाजपा का पलटवार

आपको बता दें, तेजपुर में सभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने सधरु चाय बागान में मजदूरों से चर्चा की. इस संबंध में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई एवं सादगी से भरा हुआ है एवं उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है, आज उनके संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया, उनसे मिला प्रेम और ये आत्मीयता मैं कभी नहीं भूलूंगी.

Priyanka Gandhi Assam 02
Priyanka Gandhi Assam 02

अपने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है. असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं. अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है.

Priyanka Gandhi Assam 03
Priyanka Gandhi Assam 03

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 27 मार्च तो दूसरे चरण के लिए 1 अप्रेल तो वहीं तीसरे चरण के लिए 6 अप्रेल को मतदान किया जाएगा. इसके बाद अन्य सभी चुनावी राज्यों के साथ 2 मई को परिणाम आएंगे. असम में मतदान के लिए 33 हजार केंद्र बनाये जाएंगे.

Leave a Reply