मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी राजनीतिक दलों का हल्ला बोल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास आयोजित हो रही विपक्षी सांसदों की मॉक संसद, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी की अध्यक्षता में चल रही मॉक संसद, इस कार्यक्रम में कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के सांसद हैं मौजूद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया महाभियोग प्रस्ताव पेश, इस दौरान खरगे ने कहा- हमारी मांग है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाया जाए, एसआईआर की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए, ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग चला रहे हैं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सीधे निर्देश पर, सात महीने पहले विपक्ष के 193 सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए दिया था प्रस्ताव, उनका प्रस्ताव कर दिए गए खारिज और उन पर नहीं लिया गया कोई संज्ञान, आज लाया गया प्रस्ताव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि है संवैधानिक संस्था की गरिमा की रक्षा के लिए, विपक्ष की मुख्य चुनाव आयुक्त से नहीं है कोई व्यक्तिगत दुश्मनी, उनका उद्देश्य है कि चुनाव आयोग संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से करे काम, ताकि आम लोगों का उस पर भरोसा रहे कायम, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के वोटिंग अधिकार दिल्ली में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर के जरिए हटाया ना सके चुपचाप, संसद की तरह चल रहे विपक्ष के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखिए हमारे यू टयूब चैनल पर लाइव...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की मॉक संसद, खरगे बोले- तत्काल हटाएं CEC, SIR पर लगे रोक

India Alliance I Mallikarjun Kharge I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Political News I Congress I Congress News I Breaking News I Big Breaking News I Politalks News I









