राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, अशोक गहलोत ने राजस्थान ACB में तैनात एक महिला ADG रैंक की अधिकारी को लेकर लगाए गंभीर आरोप, जयपुर स्थित PCC कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने कहा- ACB में एक महिला ADG अधिकारी हैं, जो DG से भी हैं ऊपर और उन्हें ‘सुपर DG’ बताते हुए अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि वह अधिकारियों पर हुक्म चलाती हैं, उन्हें डांटती और फटकारती हैं, गहलोत ने आगे दावा करते हुए कहा- इस अधिकारी को लोगों को टारगेट करने के लिए ही वहां तैनात किया गया, जबकि DG स्तर के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे, दोनों DG अच्छे हैं, लेकिन उन्हें दबाव में काम करने की भूमिका से होना चाहिए मुक्त, वही गहलोत ने अधिकारियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा- यदि कोई अपराधी है तो उसे सजा जरूर दिलाई जाए, लेकिन जब किसी के खिलाफ केस नहीं बनता, तब भी उसे जेल में डालना उचित नहीं, वही अब अशोक गहलोत के इन आरोपों ने राजस्थान में ACB की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई को लेकर छेड़ दी है नई सियासी बहस
‘ACB में महिला ADG ही हैं SUPER DG!’ लोगों को टारगेट करने के लिए बैठाया- अशोक गहलोत का गंभीर आरोप

Ashok Gehlot I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I ACB I ADG I DG I Rajasthan Police








