PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

40 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB करेगी बड़े आरोपों की जांच

31 अक्टूबर 2026
साझा करें:
40 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB करेगी बड़े आरोपों की जांच

IAS Shikhar Agrawal Case I IAS Shikhar agarwal I

राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, 40 विला खरीदने के मामले में अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) उनके खिलाफ विस्तृत करेगी जांच, प्रदेश की भजनलाल सरकार ने शिखर अग्रवाल समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ विस्तृत जांच को दी मंजूरी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अग्रवाल ने उदयपुर जिला कलेक्टर, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कथित तौर पर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को रिसॉर्ट निर्माण की शर्तों में छूट, बिना जरूरी प्रमाण-पत्रों की जांच के स्वीकृतियां और विशेष रियायती आर्थिक पैकेज दिलवाया,  वहीं, उदयपुर के बुझड़ा स्थित रिसॉर्ट में अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 विला 15 लाख रुपये प्रति विला की दर से खरीदे जाने की जानकारी आई सामने, जबकि अलवर के अजबगढ़ में भी उनके और परिजनों के नाम पर 20 विला खरीदे जाने का मामला जांच के है दायरे में, खास बात यह है कि 27 मार्च 2026 को जिस दिन कंपनी को विशेष आर्थिक पैकेज जारी किया गया, उसी दिन 20 विला की रजिस्ट्री होने की जानकारी भी आई सामने, वही ACB अब इन संपत्तियों की वास्तविक कीमत, कथित आर्थिक लाभ, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के पहलुओं की करेगी जांच 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal