प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल, उनकी IPS पत्नी प्रशाखा अग्रवाल और परिजनों से जुड़े विला-कॉटेज खरीद मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया बड़ा कदम, सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पूरे प्रकरण की CBI और ED से जांच करवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भेजा पत्र, पत्र में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी उल्लेख करते हुए राजस्थान में सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- आज मैंने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ACS रह चुके वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल,उनकी IPS पत्नी प्रशाखा व परिजनों द्वारा रिश्तेदारों द्वारा विला तथा कॉटेज खरीदने से जुड़े पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, DOPT मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह जी को पत्र भेजकर पूरे मामले की CBI व ED से जांच करवाने की मांग की, साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी विला तथा कॉटेज खरीद से जुड़े मामले में सामने आए नाम का जिक्र करते हुए राजस्थान में सत्ता के दुरुपयोग से व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र किया, वही साथ ही यह भी अवगत करवाया कि किस तरह भजनलाल की सरकार ने विधायक कोष जारी करने के एवज में विधायकों द्वारा कमीशन लेने से जुड़े मामले में भ्रष्ट विधायकों को बचाया गया, सांसद बेनीवाल ने आगे कहा-मैंने प्रधानमंत्री जी को लिखे पत्र में कहा है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, इस प्रकरण में किसी भी व्यक्ति को उसके पद, प्रभाव अथवा राजनीतिक और प्रशासनिक संपर्कों के आधार पर जांच से छूट नहीं मिलनी चाहिए



















