PoliTalks News
बायोग्राफी

सुमित्रा वाल्मीकि की जीवनी | Sumitra Balmik Biography in Hindi

30 अक्टूबर 2026
साझा करें:
सुमित्रा वाल्मीकि की जीवनी | Sumitra Balmik Biography in Hindi

Sumitra Balmik Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुमित्रा वाल्मीकि जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुमित्रा वाल्मीकि की जीवनी (Sumitra Balmik Biography in Hindi)

Sumitra Balmik Latest News  - सुमित्रा बाल्मीकि मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा सांसद बनने से पूर्व उनकी पहचान जमीनी स्तर की महिला नेत्री के तौर पर रही है. जबलपुर नगर निगम में पार्षद और महापौर परिषद की अध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वे जबलपुर नगर निगम की अध्यक्ष (महापौर) रहने के साथ ही मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुंचीं. इस लेख में हम आपको बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के जीवन परिचय (Sumitra Balmik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुमित्रा वाल्मीकि जन्म और परिवार (Sumitra Balmik Birth & Family)

सुमित्रा बाल्मीकि (Sumitra Balmik) का जन्म 1 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री दुखी लाल (Late Shri Dukhkhi Lal) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती प्रेम बाई (Late Shrimati Prem Bai) हैं.

सुमित्रा बाल्मीकि का विवाह  8 दिसंबर 1972 को स्वर्गीय श्री गुरुचरण (Late Shri Gurucharan) से हुआ था. उनके तीन संतान है. एक बेटा और दो बेटियां. 

सुमित्रा बाल्मीकि धर्म से हिन्दू है, और जाति से बाल्मीकि (SC) है.

सुमित्रा बाल्मीकि पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 409, उद्यान गैस कंपनी, रांझी, अंबेडकर वार्ड, रांझी, जबलपुर (एमपी) 482005

दूरभाष- 0761-2332202, 0761-2998242

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 302, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष - 011-23312243

सुमित्रा वाल्मीकि की शिक्षा (Sumitra Balmik Education)

सुमित्रा बाल्मीकि ने वर्ष 2012 में भोज (ओपन) यूनिवर्सिटी, भोपाल, मध्य प्रदेश से बीए किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

सुमित्रा वाल्मीकि राजनीतिक करियर (Sumitra Balmik Political Career)

सुमित्रा बाल्मीकि वर्ष 1993 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और जबलपुर में पार्टी संगठन के साथ काम करने लगीं. वर्ष 1999 में वे पहली बार जबलपुर नगर निगम की पार्षद चुनी गईं. इसके बाद वर्ष 2004 में दूसरी बार पार्षद बनीं. वर्ष 2006 में उन्हें बीजेपी महिला मोर्चा की जबलपुर नगर अध्यक्ष बनाया गया. इसी वर्ष वे नगर निगम की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2008 से 2014 तक मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य के रूप में काम किया. वर्ष 2015 में उन्हें जबलपुर नगर निगम का अध्यक्ष (महापौर) बनाया गया, जिस पद पर वे वर्ष 2020 तक रहीं. 

वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था. बीजेपी ने इन सीटों में से एक के लिए सुमित्रा बाल्मीकि को अपना उम्मीदवार बनाया. 31 मई 2022 को उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके बाद 10 जून 2022 को हुए चुनाव में वे निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचीं. 30 जून 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. इस तरह उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया और मध्य प्रदेश से बीजेपी की राज्यसभा सांसद बनीं. 

राज्यसभा सांसद के रूप में सुमित्रा बाल्मीकि को विभिन्न संसदीय समितियों में भी सदस्य रही है. वे सितंबर 2022 से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी समिति की सदस्य रही हैं. इसके अलावा उन्होंने महिला सशक्तीकरण संबंधी समिति और याचिका समिति में भी काम किया है. सितंबर 2024 से वे अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति की सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 से वे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़ी हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-आयरलैंड संसदीय मैत्री समूह की सदस्य हैं. वर्तमान में सुमित्रा बाल्मीकि मध्य प्रदेश राज्य से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल जून 2022 से जून 2028 तक निर्धारित है.

सुमित्रा वाल्मीकि की संपत्ति (Sumitra Balmik Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सुमित्रा बाल्मीकि की कुल संपत्ति 17.85 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 3.40 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको सुमित्रा वाल्मीकि जीवनी (Sumitra Balmik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal