PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'CM बनते ही भजनलाल को दी थी सलाह'- गहलोत का बड़ा खुलासा, अब उठाए गंभीर सवाल

30 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'CM बनते ही भजनलाल को दी थी सलाह'- गहलोत का बड़ा खुलासा, अब उठाए गंभीर सवाल

Ashok Gehlot I Bhajanlal sharma I Rajasthan I Congress I Rajasthan Politics 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम भजनलाल को लेकर दिया बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बनते ही भजनलाल शर्मा को दी गई अपनी पुरानी सलाह का पत्रकारों से किया जिक्र, कहा- सीएम साहब जब मुख्यमंत्री बने थे तब मिले थे मेरे से और मैंने जब अपने अनुभव किये थे शेयर, मैंने कहा था कि आपको भगवान ने मौका दिया है तो सबको साथ लेकर चले, मुख्यमंत्री को अपने रिश्तेदारों को सत्ता और प्रशासन से रखना चाहिए दूर, यह मैंने उनको दी थी  सलाह, मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के नाम भी आ रहे हैं विवादों में, प्रमोद शर्मा का नाम लेकर अशोक गहलोत ने सरकार पर उठाए सवाल,  बोले- प्रमोद शर्मा घूम रहे हैं जयपुर में, जबकि पुलिस रिकॉर्ड में वो हैं फरार, मेरे कार्यकाल में प्रमोद शर्मा को पकड़ा गया था भरतपुर में, मुख्यमंत्री की शपथ से इस मामले को कर दिया गया बंद, वहीं जयपुर पुलिसिंग को लेकर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी पर भी बोले गहलोत, कहा- सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के विधायक की शिकायत पर गंभीरता से देना चाहिए ध्यान, प्रदेश में अपराधियों के मन से पुलिस का भय हो गया है खत्म, मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के विधायक की शिकायत पर गंभीरता से देना चाहिए ध्यान


वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal