विवेक तन्खा की जीवनी (Vivek Tankha Biography in Hindi)
Vivek Tankha Latest News - देश के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता सहित भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह रहे. वर्ष 2016 में कांग्रेस ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे पहली बार संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए. वर्ष 2022 में वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इस लेख में हम आपको कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के जीवन परिचय (Vivek Tankha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
विवेक तन्खा जन्म और परिवार (Vivek Tankha Birth & Family)
विवेक तन्खा (Vivek Tankha) का जन्म 21 सितंबर 1956 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय न्यायमूर्ति राज कृष्ण तन्खा (Late Justice Raj Krishna Tankha) और माता का नाम श्रीमती रोहिणी (Shrimati Rohini) हैं.
विवेक तन्खा का विवाह 6 फरवरी 1985 को श्रीमती आरती तन्खा (Shrimati Aarti Tankha) से हुआ था. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से एक बिजेसवुमेन (Professional) हैं. उनके दो संतान है, एक बेटा और एक बेटी.
विवेक तन्खा पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 'राज कृष्ण स्मृति', 842, नॉर्थ सिविल लाइंस, जबलपुर (मप्र) 482001 दूरभाष- {0761} 6211555,
मोबाइल: 9479339933, 8461000999
वर्तमान पता : बंगला नं. 78, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली 110003
दूरभाष- 011-41007005, 43717005, 41661662
मोबाइल: 9868249933
विवेक तन्खा की शिक्षा (Vivek Tankha Education)
विवेक तन्खा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA, LL.B. की पढ़ाई की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट)
विवेक तन्खा का शुरुआती करियर (Vivek Tankha Early career)
राजनीति में आने से पहले विवेक तन्खा ने कानून के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. वे मध्य प्रदेश के पहले वकील थे, जिन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वे वर्ष 1999 से लेकर 2003 तक मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता (Advocate General of Madhya Pradesh) रहे. इसके बाद वर्ष 2009 से 2012 तक तन्खा ने भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General of India - Direct Taxes) के पद पर कार्य किया. इसके साथ ही विवेक तन्खा एआईसीसी के कानूनी विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. तन्खा केसी मित्तल एआईसीसी के कानूनी विभाग के सचिव के पर भी आसीन हैं.
विवेक तन्खा राजनीतिक करियर (Vivek Tankha Political Career)
विवेक तन्खा ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस के साथ जुड़कर शुरू की. वर्ष 2014 और 2019 में उन्होंने मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लगातार चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही बार उन्हें बहुत भारी मतों के अंतर से पराजय मिली. दोनों ही बार उन्हें भाजपा के राकेश सिंह ने बड़े अंतर से पराजित किया. वर्तमान में राकेश सिंह मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं. वर्ष 2014 की लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होने में सफल रहे. इस तरह जून 2016 में वे पहली बार राज्यसभा सांसद बने. इसके बाद जून 2022 में भी कांग्रेस ने उन्हें दोबारा से उम्मीदवार बनाया और वे दूसरी बार भी राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे.
राज्यसभा सांसद के रूप में विवेक तन्खा ने कई संसदीय समितियों में सदस्य के तौर पर काम किया है. वे कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं. इसके अलावा वे रक्षा, उद्योग और अधीनस्थ विधान संबंधी समितियों में भी सदस्य के तौर पर शामिल रहे. इसी बीच जुलाई 2019 से लेकर जून 2022 तक वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल के भी सदस्य रहे. इसके साथ ही वे दिसंबर 2019 से दिसंबर 2021 तक व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 और जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक के सदस्य के तौर पर सेवा दी. फिर दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक उन्होंने संयुक्त संसदीय समितियों के सदस्य के तौर पर काम किया. बाद में, जुलाई 2024 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पैनल में नामित किया गया, जबकि मई 2026 से वे कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक व संबंधित संयुक्त समिति के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर विवेक तन्खा का वर्तमान कार्यकाल जून 2028 तक है.
विवेक तन्खा की संपत्ति (Vivek Tankha Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार विवेक तन्खा की कुल संपत्ति 105.95 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 7 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको विवेक तन्खा जीवनी (Vivek Tankha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













