PoliTalks News
बायोग्राफी

कविता पाटीदार की जीवनी | Kavita Patidar Biography in Hindi

31 अक्टूबर 2026
साझा करें:
कविता पाटीदार की जीवनी | Kavita Patidar Biography in Hindi

Kavita Patidar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको कविता पाटीदार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


कविता पाटीदार की जीवनी (Kavita Patidar Biography in Hindi)

Kavita Patidar Latest News  - कविता पाटीदार मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने स्थानीय निकायों और पंचायत स्तर पर काम करते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनाई. वे इंदौर जिला पंचायत की सदस्य और बाद में अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में भी काम किया है. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचीं. इस लेख में हम आपको बीजेपी की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के जीवन परिचय (Kavita Patidar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

कविता पाटीदार जन्म और परिवार (Kavita Patidar Birth & Family)

कविता पाटीदार (Kavita Patidar) का जन्म 17 अगस्त 1974 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री भेरू लाल पाटीदार (Late Shri Bheru Lal Patidar) और माता का नाम श्रीमती यशोदा पाटीदार (Shrimati Yashoda Patidar) हैं.

उनकी एक बेटी हैं. 

कविता पाटीदार धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से पाटीदार (ओबीसी) हैं.  

कविता पाटीदार पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 1464, आनंद नगर, गवर्नमेंट कॉलेज के पास, डॉ. अंबेडकर नगर (महू), इंदौर (एमपी) 453411

दूरभाष- 07324-298950,

मोबाइल : 9013181775

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर बी-8, टावर ए2, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली- 110002

दूरभाष - 011-23211774 

कविता पाटीदार की शिक्षा (Kavita Patidar Education)

डॉ. कविता पाटीदार बीएससी, एलएलबी, एमए के साथ डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हैं. उन्होंने गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, महू, इंदौर और पीएमबी गुजराती आर्ट्स एंड लॉ कॉलेज, इंदौर, मध्य प्रदेश से कला में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया. इसके बाद में उन्हें यूजीसी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

कविता पाटीदार राजनीतिक करियर (Kavita Patidar Political Career)

कविता पाटीदार ने इंदौर जिले में पंचायत स्तर से राजनीति की शुरुआत की. वर्ष 2010 में वे इंदौर जिला पंचायत की सदस्य बनीं. इसके बाद वर्ष 2012 से 2014 तक उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में काम किया. वर्ष 2015 में उन्हें इंदौर जिला पंचायत का अध्यक्ष चुना गया. इस पद पर वे वर्ष 2022 तक रहीं. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. उन्होंने 31 मई 2022 को अपना नामांकन दाखिल किया और जून 2022 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं. 30 जून 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा सदस्य के तौर पर कविता पाटीदार का मौजूदा कार्यकाल जून 2028 तक निर्धारित है.

राज्यसभा सदस्य बनाये जाने के बाद उन्हें विभिन्न समितियों में भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया. राज्यसभा सांसद के रूप में वे महिला सशक्तीकरण, आवास एवं शहरी कार्य और अन्य संसदीय समितियों की सदस्य रही हैं. जुलाई 2024 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पैनल में भी नामित किया गया. पाटीदार राज्यसभा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और महिला सशक्तीकरण सहित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की भी सदस्य रह चुकी हैं. वही जुलाई 2026 से वह राजभाषा समिति की सदस्य हैं. इसके साथ ही उन्हें भाजपा संगठन में भी बड़े पद प्रदान किये गए हैं. वे बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई में महासचिव रह चुकी हैं, जबकि अगस्त 2026 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उन्हें भी शामिल किया गया है.

कविता पाटीदार की संपत्ति (Kavita Patidar Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार कविता पाटीदार की कुल संपत्ति 22.66 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.

इस लेख में हमने आपको कविता पाटीदार जीवनी (Kavita Patidar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal