मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय अब सक्रिय राजनीति में उतरने की हैं तैयारी में, अशोकनगर में दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के 23वें दिन आयोजित जनसभा में अमृता राय ने अपना पहला राजनीतिक भाषण देते हुए दिए इसके संकेत, उन्होंने मंच से प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों और स्वाभिमान के लिए जागरूक होने की अपील की, अमृता राय ने कहा- रास्ते में महिलाएं उन्हें अपनी समस्याएं बताती हैं, कोई कहता है कि 20-25 साल से फूल (भाजपा का चुनाव चिह्न) पर वोट दे रहे हैं, लेकिन आज तक पानी, बिजली, पेंशन और मुआवजे जैसी नहीं मिलीं सुविधाएं, इसके साथ ही उन्होंने महंगाई, शिक्षा और खाद की किल्लत जैसे मुद्दे भी उठाए, राम मंदिर और मुफ्त राशन योजना का जिक्र करते हुए अमृता ने कहा- जब ये लोग भगवान राम को नहीं छोड़ रहे, तो आपको क्या छोड़ेंगे? सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का दावा करती है, फिर भी लोग भूखे और गरीब क्यों हैं? मैं महिलाओं की समस्याएं याद रखूंगी और उन्हें दिग्विजय सिंह तक पहुंचाती रहूंगी, वही इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के साथ जनता के हर सुख-दुख में खड़े रहने की बात भी कही, वही अमृता राय के इस राजनीतिक भाषण के बाद अब मध्य प्रदेश की सियासत में उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर चर्चाएं हुई तेज
पूर्व CM की पत्नी ने दिए राजनीति में आने के संकेत! पहले भाषण में ही BJP को घेरा, पढ़े पूरी खबर

Amrita Rai, Digvijaya Singh, Madhya Pradesh Politics, Congress, BJP, Ashoknagar, Sanatan Swabhiman Yatra









