Pramod Tiwari Latest News – प्रमोद तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है. वे लगभग पांच दशक से राजनीति में सक्रिय है. वे उत्तर प्रदेश से नौ बार के विधायक है जबकि दो बार के राज्यसभा सदस्य है. इस समय भी वे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य है. इस लेख में हम आपको प्रमोद तिवारी की जीवनी (Pramod Tiwari Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
प्रमोद तिवारी की जीवनी (Pramod Tiwari Biography in Hindi)
| पूरा नाम | प्रमोद तिवारी |
| उम्र | 74 साल |
| जन्म तारीख | 16 जुलाई 1951 |
| जन्म स्थान | उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा |
| शिक्षा | एल.एल.बी. |
| कॉलेज | इलाहाबाद विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | राजस्थान से राज्यसभा सदस्य |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | कांग्रेस |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | स्वर्गीय श्री सरयू प्रसाद तिवारी |
| माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती इंद्राणी तिवारी |
| पत्नी का नाम | डॉ. अलका तिवारी |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | सोना तिवारी, मोना तिवारी |
| स्थाई पता | शीतल मऊ, पोस्ट शीतल मऊ, लालगंज अझारा, जिला. प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश |
| वर्तमान पता | बंगला नंबर 17, तीन मूर्ति मार्ग, नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 9415007000, 23017727 |
| ईमेल | pramodtiwari[dot]mprs[at]sansad[dot]nic[dot]in |
प्रमोद तिवारी का जन्म और परिवार (Pramod Tiwari Birth & Family)
प्रमोद तिवारी का जन्म 16 जुलाई 1952 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में हुआ था. प्रमोद तिवारी के पिता का नाम स्वर्गीय श्री सरयू प्रसाद तिवारी और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती इंद्राणी तिवारी है.
प्रमोद तिवारी की शादी 9 जून 1973 को डॉ. अलका तिवारी से हुई थी. अलका तिवारी मृत्यु 27 अप्रैल 2012 को हो गई थी. उनके दो बच्चे है. दोनों बेटियां है. उनके नाम सोना तिवारी (विजयश्री तिवारी) और मोना तिवारी (आराधना मिश्रा) है. मोना तिवारी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय है और वह कांग्रेस पार्टी से है. इस समय वह उत्तर प्रदेश के रामपुर खास विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक है. प्रमोद तिवारी हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है.
प्रमोद तिवारी की शिक्षा (Pramod Tiwari Education)
प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश के इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.एससी., एल.एल.बी. किया.
प्रमोद तिवारी का राजनीतिक करियर (Pramod Tiwari Political Career)
प्रमोद तिवारी कांग्रेस के पुराने नेता में से आते है. प्रमोद तिवारी की राजनीतिक यात्रा अस्सी के दशक से भी पहले आरम्भ हुई. तिवारी कांग्रेस के टिकट पर पहली बार उत्तर प्रदेश के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1980 में उम्मीदार बनाये गए थे और उन्हें पहले ही चुनाव में जीत मिली. इसके बाद वे रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते रहे.
प्रमोद तिवारी कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से 1980 से लेकर 2012 तक लगातार 9 बार जीत दर्ज की है. ऐसा भारत के राजनैतिक इतिहास में कम ही देखने को मिलता है जब कोई नेता लगाकर एक ही सीट पर और एक ही पार्टी से जीता हो. इस बीच वे 1984 से 1991 तक वे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे है. वे रिकॉर्ड समय तक कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे.
प्रमोद तिवारी ने 2007 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुंवर विज्ञत सिंह को भारी अंतर से हराया जबकि 2012 के चुनाव में तिवारी ने बहुजन समाजवादी पार्टी के हीरा मादी पटेल को 31,544 मतों से हराया.
अगस्त 1984 में उत्तर प्रदेश सरकार में सूचना एवं प्रसारण, सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ब्यूरो, नागरिक उड्डयन मंत्री थे. वे 1985 से 1986 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के पीठासीन सदस्यों के पैनल के सदस्य चुने गए थे. वे जनवरी 1986 से लेकर जून 1988 तक उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे. जुलाई 1988 से लेकर दिसंबर 1989 तक उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे.
6 जून 2012 को कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के पद से हटा दिया और उनकी जगह मथुरा से तीन बार के विधायक प्रदीप माथुर को नियुक्त किया. उसी के बाद उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेज दिया.
दरअसल 2013 में मौजूदा सदस्य रशीद मसूद की अयोग्यता के कारण सीट हो गई थी और इसी कारण वहां उपचुनाव हुए थे. प्रमोद तिवारी राज्यसभा सदस्य के लिए हुए उसी उपचुनाव में जीतकर राज्यसभा पहुंच गए. तिवारी पहली बार दिसंबर 2013 में राज्यसभा सदस्य बने. उन्होंने 11 अप्रैल 2018 तक अपना कार्यकाल पूरा कर लिए था. फिर कुछ अंतराल के बाद वर्ष 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए. इस बार वे राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए है. उनका यह कार्यकाल 2028 तक रहेगा.
वर्तमान में, प्रमोद तिवारी कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा सदस्य है.
उत्तर प्रदेश का रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पड़ने वाले रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के चुनिंदा गढ़ में से एक है. इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी यहां से 1980 से लगातार (1980-2022) जीतती आ रही है. उत्तर प्रदेश में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की यहां से जीत हुई है. पहले प्रमोद तिवारी यहां से जीतते आ रहे थे और फिर उसके बाद उनकी बेटी आराधना मिश्रा यहां से जीत रही है. आराधना मिश्रा भी यहां से तीन बार की विधायक है और वर्तमान में आराधना मिश्रा ही यहां की विधायक है.
इस लेख में हमने आपको राजस्थान से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की जीवनी (Pramod Tiwari Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























