Rahul Gandhi Big Statement: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- देश के युवा अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर किया जा रहा है लाठीचार्ज, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "युवाओं के प्रति सबसे असंवेदनशील प्रधानमंत्री" बताते हुए कहा- छात्रों को न्याय और संवाद मिलना चाहिए, न कि दमन, लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य लगा दिया दांव पर और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही है, शांतिपूर्ण विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और युवाओं की मांगों को दबाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ करनी चाहिए कड़ी कार्रवाई, राहुल गांधी ने पीएम पर हमला करते हुए कहा- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन पर हो रही पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए, राहुल गांधी ने आगे आरोप लगते हुए कहा- अडानी और अंबानी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कर लिया कब्जा, प्रचारकों को बनाया जा रहा है विश्वविद्यालयों का वाइस चांसलर, छात्रों के पास इतना पैसा तक नहीं है कि वे कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा- प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के अधीन हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी देना चाहिए इस्तीफा
'छात्रों का भविष्य...'- PM मोदी ने NEET पेपर लीक पर पहली बार दिया ये बड़ा बयान
'मोदी सरकार एंटी यूथ, एंटी गरीब और एंटी किसान' – प्रियंका गांधी का बड़ा बयान










