PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'बच्चे ये बताना चाहते थे कि...'-छात्रों के प्रदर्शन पर सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

21 जुलाई 2026
साझा करें:
'बच्चे ये बताना चाहते थे कि...'-छात्रों के प्रदर्शन पर सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

'सरकार निर्मम है, बच्चों के आंसुओं की भी परवाह नहीं'-डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव का बयान, कल दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन पर बोली सांसद डिंपल यादव, संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा- बच्चे ये बताना चाहते थे कि सरकार का सिस्टम बीमार पड़ गया है और उनके हित के बारे में नहीं सोच रहा है, लेकिन उन बच्चों को लाठियां खानी पड़ी, ये इतनी निर्मम सरकार है और बच्चों ने इतना आंसू बहाए हैं सरकार को इनके आंसुओं पर भी नहीं आ रही दया,  ये शिक्षा मंत्री को अभी भी पद से हटा नहीं रहे हैं, हमें इन्हें वोट के माध्यम से हटाना है एक यही हमारे पास हथियार है, बता दें कल पुलिस एक्शन में घायल छात्र की तबीयत बिगड़ी तो डिंपल यादव उसके पास बैठी नजर आई और उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस की मदद करवाई, कई घायल छात्रो को सांसद सिंपल यादव पानी पिलाती हुई नजर आई  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal