PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'छात्रों का भविष्य...'- PM मोदी ने NEET पेपर लीक पर पहली बार दिया ये बड़ा बयान

21 जुलाई 2026
साझा करें:
'छात्रों का भविष्य...'- PM मोदी ने NEET पेपर लीक पर पहली बार दिया ये बड़ा बयान

NEET I NEET Paper Leak I Paper Leak I PM Modi 

PM Modi Big Statement: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान,  पीएम मोदी ने कहा- पेपर लीक राजनीति का नहीं है विषय,  छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे, पेपर लीक पर दोषियों कर कड़ी सजा मिलेगी,  पेपर लीक न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, NDA संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- NEET परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, इसके अलावा, छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गई और नतीजे घोषित किए गए,  उन्होंने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी बताया,  उन्होंने दोषियों को सज़ा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया जिसमें कोई कमी न हो, उन्होंने आगे कहा- NDA चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा, देश के हित में लाए जाने वाले बिलों को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं, हम विपक्ष से भी आग्रह करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वे देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए मिलकर काम करें  


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal