Priyanka Gandhi Big Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान, दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- वे सभी जवान लोग हैं, उनके माता-पिता उनके लिए लोन लेते हैं क्योंकि वे अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं, बच्चों ने कहा था कि वे अहिंसात्मक तरीके से विरोध करने जा रहे हैं, उनकी बात सुनो और उन्हें बुलाओ, इस सबके लिए वही (केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) ज़िम्मेदार हैं, यह कोई नया मुद्दा नहीं है, यह बार-बार हो रहा है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, देश के युवा कह रहे हैं कि हम इतना सफर कर रहे हैं, हम इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले सकते हैं, यह गरीबों, किसानों और बच्चों के खिलाफ है, प्रियंका गांधी ने आगे कहा- हम इस मुद्दे को काफी समय से उठा रहे हैं ये कोई नया मुद्दा नहीं है लेकिन मुद्दा ये है कि बार-बार ये हो रहा है लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है, मुझे याद है जब मैं यूपी में काम कर रही थी तो जब पेपर लीक हुए थे उसमें सबसे नीचे वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो दिन के लिए रखा, उसके बाद बात वही रुक जाती है किसी पर नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई, अभी ये मुद्दा इसलिए ज्वलंत हैं क्योंकि ये देश के युवा है और उनके माता-पिता उन्हें लोन लेकर पढ़ाते हैं ये कितनी मुश्किल परिस्थिति है बच्चा कह रहा है कि क्या मैं संघर्ष ही करता रहूं? ये बहुत गंभीर मामला है इस हल्के में नहीं लिया जा सकता है,,आज बच्चे बहुत दुखी हैं, ये सदन ही युवा का है हम सब को उन्होंने ही यहां रखा है, मोदी जी एंटी यूथ हैं, एंटी गरीब हैं और एंटी किसान हैं, 12 साल हो गए हैं आप सब देख रहे हैं, बच्चों की आवाज आप सुन लीजिए और मंत्री से इस्तीफा दिलवाए, एक जमाना था जब मंत्री जिम्मेदारी लेते थे, आप भी जिम्मेदारी लीजिए और सिस्टम को दुरूस्त करिए
'मोदी सरकार एंटी यूथ, एंटी गरीब और एंटी किसान' – प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, सरकार पर साधा निशाना









