नितिन नबीन सिन्हा की जीवनी | Nitin Nabin Sinha Biography in Hindi

nitin nabin sinha biography in hindi
nitin nabin sinha biography in hindi

Nitin Nabin Sinha Latest News – नितिन नबीन सिन्हा बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री हैं. इस समय उनके पास ‘सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास’ मंत्रालय हैं. पांच बार के विधायक रहें नितिन नबीन बिहार में भाजपा के युवा नेता के तौर पर जाने जाते हैं. इसके साथ ही उनकी पहचान अपने विरोधियों को भारी मतों के अंतराल से पराजित करने वाले नेताओ की भी रही हैं.  2020 के चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भी भारी मतों के अंतराल से हराया था. बिहार में हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने विरोधी को भारी मतों के अंतर से हराया हैं और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार अपनी जीत कायम रखी हैं. इस लेख में हम आपको बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन सिन्हा की जीवनी (Nitin Nabin Sinha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नितिन नबीन सिन्हा की जीवनी (Nitin Nabin Sinha Biography in Hindi)

पूरा नाम नितिन नबीन सिन्हा
उम्र 45 साल
जन्म तारीख 23 मई 1980
जन्म स्थान पटना, बिहार
शिक्षा 12वीं
कॉलेज
वर्तमान पद सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्री, बिहार सरकार
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल जनता दल यूनाइटेड
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम
माता का नाम
पत्नी का नाम
बेटें का नाम
बेटी का नाम
स्थाई पता
वर्तमान पता पटना, बिहार
फोन नंबर
ईमेल

नितिन नबीन सिन्हा का जन्म और परिवार (Nitin Nabin Sinha Birth & Family)

नितिन नबीन सिन्हा का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ था. उनके पिता का नाम नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा था और माता का नाम मीरा सिन्हा हैं. उनके पिता भी राजनीति में सक्रिय थे. वे पटना पश्चिम से चार बार विधायक चुने जा चुके थे.

नितिन नबीन सिन्हा का विवाह डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी नवीरा एंटरप्राइजेज की निदेशक हैं. नितिन नबीन सिन्हा हिन्दू है जबकि जाति से वे कायस्थ हैं. उनपर 5 आपराधिक मामले हैं.

नितिन नबीन सिन्हा की शिक्षा (Nitin Nabin Sinha Education)

नितिन नबीन सिन्हा ने वर्ष 1998 में सीबीएसई पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 12वीं पास किया.

नितिन नबीन सिन्हा का राजनीतिक करियर (Nitin Nabin Sinha Political Career)

नितिन नबीन सिन्हा बिहार भाजपा के युवा नेता हैं. उनके पिता पटना पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाते रहे थे. वे 1995 से लेकर 2005 तक क्षेत्र में चार बार विधायक चुने गए थे. चूंकि वर्ष 2005 में बिहार में दो बार विधानसभा के चुनाव हुए थे इसलिए वे दस वर्षो में चार बार विधायक रहे. 2006 में उनकी मृत्यु हो गई. फिर इसी के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम सीट पर उपचुनाव हुए. इसी उपचुनाव में पहली बार नितिन नबीन सिन्हा की राजनीति में इंट्री हुई. भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया. उस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अजय कुमार सिंह से था. चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को मात्र 10,858 मत पड़े जबकि नितिन सिन्हा को 76,025 मत पड़े. राजनीति में उनकी इंट्री बम्पर जीत के साथ हुई. इस सीट से वे 2010 तक विधायक रहे. पर 2008 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट अस्तित्व समाप्त हो गया और फिर इस सीट को बांकीपुर विधानसभा सीट के नाम दिया गया. इस तरह नितिन सिन्हा इस सीट से अंतिम विधायक थे.

2010 में जब बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव हुए तब भारतीय जनता पार्टी ने नितिन सिन्हा को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. इस चुनाव में नितिन सिन्हा को 78,771 मत पड़े थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार बिनोद कुमार श्रीवास्तव को मात्र 17,931 मत पड़े. विधानसभा चुनाव में नितिन सिन्हा के इतने बड़े अंतर से जीत का यह क्रम दोबारा था. पहली बार यह माना जा सकता हैं कि उन्हें पिता के गुजरने के बाद सहानुभूति का सहयोग मिला पर इस बार तो ऐसा नहीं कहा जा सकता हैं. यहाँ एक बार और ध्यान देने वाली हैं कि जहाँ नितिन सिन्हा पटना पश्चिम विधानसभा सीट के अंतिम विधायक थे तो वही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से वे पहले विधायक है क्योकि परिसीमन के पहले यह सीट अस्तिव में नहीं थी.

फिर इसके बाद नितिन सिन्हा तब से लेकर अब तक बिहार विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीतते आ रहे हैं. 2025 में भी उनकी यहाँ से जीत हुई हैं और वे इस समय बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस तरह वे इस सीट से 2010, 2015, 2020 और 2025 में कुल चार बार जीत चुके हैं. उनकी अब तक की जीत में एक बात यह कॉमन हैं कि वे अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतराल से पराजित करते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजद के रेखा कुमारी को 51,936 मतों के अंतराल से पराजित किया. इस बार नितिन नबीन सिन्हा को कुल 98,299 मत पड़े थे जबकि रेखा कुमारी को 46,363 को मत पड़े थे.

2020 का चुनाव तो और भी खास था क्योकि तब उनका मुकाबला फिल्म इंडस्ट्री के विख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा से था. उन्होंने लव सिन्हा को भारी मतों के अंतर से हराया था. इसके अलावे बिहार की राजनीति में दबे चाल से उभरने वाली नेत्री पुष्पम प्रिया चौधरी को भी उन्होंने बुरी तरह से पराजित किया. इस चुनाव में वो तीसरे स्थान पर रही. 2020 में पुष्पम प्रिया चौधरी ठीक वैसे ही बिहार की राजनीति में अपनी इंट्री करने की कोशिश कर रही थी जैसे इस बार प्रशांत किशोर, पर दोनों ही बार इन उभरते नेताओ को ऐसी हार मिली कि राज्य में इनकी पार्टी के एक भी उम्मीदार जीत दर्ज नहीं कर पाएं. इस जीत के बाद नितिन नबीन सिन्हा को बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मत्रिमंडल में जगह दिया गया. हालांकि इससे पहले के कार्यकाल में भी वे नीतीश कुमार सरकार में शामिल थे.

वर्तमान में, नितिन नबीन सिन्हा बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्री’ है.

नितिन नबीन सिन्हा की संपत्ति (Nitin Nabin Sinha Property)

2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नितिन नबीन सिन्हा की कुल संपत्ति 3 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 56 लाख रूपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन सिन्हा की जीवनी (Nitin Nabin Sinha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine