PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल संकट पर सांसद बेनीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, दावों और जमीनी हकीकत पर उठाए सवाल

19 मई 2026
साझा करें:
पेट्रोल-डीजल संकट पर सांसद बेनीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, दावों और जमीनी हकीकत पर उठाए सवाल

Hanuman Beniwal I RLP I Rajasthan I 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर भाजपा पर बोला तीखा हमला, हनुमान बेनीवाल ने सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के अंतर को उजागर करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार लगातार दावा कर रही है कि ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है, सोशल मीडिया पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- सरकार लगातार दावा कर रही हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बता रही है, अखबारों की सुर्खियां बता रही हैं कि प्रदेश में कई स्थानों पर पंप ड्राई हो गए, मेरा सरकार से प्रश्न है कि अगर सब कुछ सामान्य है, तो फिर आम जनता घंटों लाइन में क्यों खड़ी है ? लोगों को  राशनिंग में तेल क्यों दिया जा रहा है? राजस्थान और देश की जनता जनता परेशानी झेल रही है और भाजपा सरकार कागजों में “सब ठीक है” का ढोल पीट रही है  


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal