पंजाब कांग्रेस में बीते कुछ दिनों से जारी है सियासी घमासान, आज दिल्ली में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद एक बार फिर कहा- फिलहाल प्रदेश नेतृत्व में किसी तरह का नहीं होने जा रहा है बदलाव, नेतृत्व परिवर्तन नहीं है कोई गुड्डा-गुड़िया का खेल, पंजाब के राजनीतिक हालात पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है केसी वेणुगोपाल को, अब अंतिम फैसला करेगा कांग्रेस हाईकमान ही, बता दें आज सुबह केसी वेणुगोपाल के आवास पर पंजाब कांग्रेस को लेकर हुई अहम बैठक, इसी दौरान पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी वेणुगोपाल से की मुलाकात, इससे पहले बीते दिन राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के बीच भी पंजाब कांग्रेस के हालात पर हुई थी चर्चा, सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक भी पहुंच रहे हैं दिल्ली, आज शाम या कल सुबह चन्नी की राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हो सकती है मुलाकात, इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की है संभावना, इससे पहले 11 जुलाई को चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थन में 70 से 80 कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर किया था शक्ति प्रदर्शन, इसके बाद से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं हो गई हैं और तेज, पंजाब कांग्रेस में चल रहे मौजूदा घमासान को लेकर सियासी जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस समय रहते पंजाब में गुटबाजी पर नियंत्रण नहीं कर पाती है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 2022 जैसी स्थिति का करना पड सकता है सामना, फिलहाल सबकी नजरें टिकी हुई है हाईकमान के अगले फैसले और दिल्ली में होने वाली संभावित बैठकों पर
"नेतृत्व परिवर्तन कोई गुड्डा-गुड़िया का खेल नहीं"- पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Bhupesh Baghel I Panjab Congress I K C Venugopal I Rahul Gandhi I Charanjit Singh Channi I Sukhjinder Singh Randhawa I Panjab Politics I Political News I Amarinder Singh Raja Warring I Politalks News I Breaking News I










