PoliTalks News
बायोग्राफी

राजीव राय की जीवनी | Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi

15 जुलाई 2026
साझा करें:
राजीव राय की जीवनी | Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi

Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजीव रायजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजीव राय की जीवनी (Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi)

Rajeev Kumar Rai Latest News - राजीव राय उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ और बौद्धिक नेता हैं, जो वर्तमान में राज्य के मऊ जिले की चर्चित घोसी लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद हैं. वर्ष 2024 में उन्हें पहली बार जीत हासिल हुई हैं, हालांकि इससे पहले भी वे 2014 के लोकसभा चुनाव में घोसी से सपा के प्रत्याशी थे, पर तब वे चौथे स्थान पर रहें और भाजपा के हरिनारायण राजभर की यहां से जीत हुई थी. 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने एनडीए के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को डेढ़ लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित करके यह ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं. जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी 'फेम इंडिया एशिया पोस्ट' की सर्वे में उन्हें उनके उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के आधार पर देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों की सूची में शामिल किया गया हैं. इस लेख में हम आपको राजीव राय के जीवन परिचय (Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजीव राय जन्म और परिवार (Rajeev Kumar Rai Birth & Family)

राजीव राय (Rajeev Rai) का जन्म 6 सितंबर 1969 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरही गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय राज नारायण राय (Late राज Narain Rai) और माता का नाम मनाकी राय (Manaki Rai) हैं.

उनका विवाह 12 जून 2001 को निकिता राय (Nikita Rai) से हुआ था. उन्हें दो संतान है, दोनों बेटे हैं, उन्हें बेटी नहीं हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी पेशे फिजियोथेरेपिस्ट से हैं.

राजीव राय हिन्दू है, जबकि जाति से भूमिहार (Gen) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 49 राय मेंशन, डी रोड, आइडियल होम सोसाइटी, राजराजेश्वरी नगर, दक्षिण बैंगलोर, कर्नाटक 560098,

Mob. 9900016547, 9844017728

वर्तमान पता :  42, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001

राजीव राय की शिक्षा (Rajeev Kumar Rai Education)

राजीव राय ने स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में शिक्षा प्राप्त की और बाद में शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें बॉल्सब्रिज विश्वविद्यालय, डोमिनिका से 2019 में मानद डॉक्टरेट (पीएच.डी.) से सम्मानित किया गया.

राजीव राय का शुरुआती जीवन (Rajeev Kumar Rai Early Life)

स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में पढाई करने के बाद राजीव राय ने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के निर्णय लिया. वे बेंगलुरु स्थित एवीके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इम्पैक्ट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो नर्सिंग, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करते हैं. देश के अलावा उनका विदेश में भी बड़ा कारोबार हैं.

राजीव राय राजनीतिक करियर (Rajeev Kumar Rai Political Career)

राजीव राय समाजवादी पार्टी के एक बौद्धिक चेहरा मानें जाते हैं. वे उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के अंतर्गत आने वाली घोसी लोकसभा सीट से सांसद हैं. पार्टी का एक बौद्धिक नेता होने के साथ ही उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ख़ास दोस्त भी माना जाता हैं. राजीव राय समाजवादी पार्टी (सपा) के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और पार्टी नेतृत्व के करीबी रणनीतिकार माने जाते हैं. वे मुलायम सिंह यादव के समय भी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे. वे पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं और विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारों के प्रश्नो का उत्तर देकर उन्होंने पार्टी का हर मोर्चा पर बचाव किया हैं. राजीव राय वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान टीम अखिलेश के प्रमुख सदस्य भी रह चुके हैं.

वर्ष 2014 में वे 16वीं लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार थे पर करारी हार मिली और वे चौथे स्थान पर रहे. चुनाव में भाजपा के हरिनारायण राजभर की जीत हुई थी, जो इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की पहली और अब (2024) तक की अंतिम जीत भी हैं, क्योकि भाजपा इससे पहले और बाद में यहां से फिर कभी नहीं जीत पायी हैं. राजीव राय को 2024 के आम चुनाव में घोसी लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और इस बार वे जीत गए.

जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में राजीव राय को कुल 503,131 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) उम्मीदवार अरविंद राजभर को 340,188 मत हासिल हुए. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भाजपा के प्रभाव वाले एनडीए का एक घटक हैं. इस लोकसभा चुनाव में राजीव राय को 162943 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई और वे पहली बार सांसद बने हैं. वर्तमान में, राजीव राय उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आने वाले घोसी लोकसभा सीट से सपा (SP) के सांसद हैं.

राजीव राय की संपत्ति (Rajeev Kumar Rai Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजीव राय की कुल संपत्ति 49.41 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 11.22 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  राजीव राय जीवनी (Rajeev Kumar Rai Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal