राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक कांग्रेस नेता को किया पदमुक्त, भजनलाल सरकार में मंत्री सुमित गोदारा के साथ ट्रैक्टर पर बैठना कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को पड़ा भारी, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई और लाभार्थी सम्मेलन में हुए थे शामिल, इस दौरान कई जगह उनका किया गया स्वागत, स्वागत के दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार मंत्री सुमित गोदारा के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी भी आए नजर, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मामले को लिया गंभीरता से, वही संगठन अनुशासन का हवाला देते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के आदेश कर दिए जारी
ट्रैक्टर की सवारी बनी मुसीबत! डोटासरा ने इस कांग्रेस नेता को तुरंत पद से हटाया, पढ़े पूरी खबर










