PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सचिन पायलट के बाद डोटासरा ने पूरे किए 6 साल, गहलोत का यह रिकॉर्ड अब भी कायम, देखें खबर

15 जुलाई 2026
साझा करें:
सचिन पायलट के बाद डोटासरा ने पूरे किए 6 साल, गहलोत का यह रिकॉर्ड अब भी कायम, देखें खबर

Govind Singh Dotasara I Sachin Pilot I Ashok Gehlot I Congress I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी से रोचक जानकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने आज 15 जुलाई को अपने कार्यकाल के 6 वर्ष किए पूरे, डोटासरा को आज ही के दिन 6 साल पहले 15 जुलाई 2020 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किया गया था नियुक्त, डोटासरा लगातार छह साल तक अ​ध्यक्ष पद पर बने रहने वाले सचिन पायलट के बाद बने दूसरे नेता, बता दें सचिन पायलट ने 21 जनवरी 2014 से 14 जुलाई 2020 तक करीब 6 साल 6 महीने तक संभाली थी प्रदेश कांग्रेस की कमान, वहीं अलग अलग कार्यकालों में सबसे लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहने का सबसे लंबा रिकॉर्ड है अशोक गहलोत के नाम, गहलोत ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के तीन अलग-अलग कार्यकालों में करीब 8 वर्षों तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की निभाई जिम्मेदारी, डोटासरा के छह साल पूरे होने के साथ ही अब राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक नेतृत्व और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं हो गई हैं तेज, अब देखने वाली यह होगी कि क्या डोटासरा तोड पाएंगे सचिन पायलट के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal