PoliTalks News
बायोग्राफी

रमाशंकर राजभर की जीवनी | Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi

15 जुलाई 2026
साझा करें:
रमाशंकर राजभर की जीवनी | Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi

Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको रमाशंकर राजभरजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


रमाशंकर राजभर की जीवनी (Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi)

Ramashankar Rajbhar Latest News - रमाशंकर राजभर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आने वाले सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद है. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले राजभर को पहली बार बसपा के टिकट पर 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी, जबकि इस बार के चुनाव में उन्हें साढ़े तीन हजार मतों के बहुत ही मामूली अंतर से जीत हासिल हुई है. वर्ष 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को एक बेहद ही कड़े मुकाबले में पराजित करके उन्हें दूसरी बार संसद सदस्य बनने का अवसर मिला है. इस लेख में हम आपको रमाशंकर राजभर के जीवन परिचय (Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रमाशंकर राजभर जन्म और परिवार (Ramashankar Rajbhar Birth & Family)

रमाशंकर राजभर पटेल (Ramashankar Rajbhar) का जन्म 1 जनवरी 1960 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के शिवपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम बंगाली प्रसाद (Bangali Prasad) और माता का नाम स्वर्गीय अनारी देवी (Late Anari Devi) हैं.

उनका विवाह 25 मई 1971 को कृष्णावती देवी (Krishnavati Devi) से हुआ था. उन्हें नौ संतान है. उन्हें चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं. उनकी पत्नी गृहिणी हैं.

रमाशंकर राजभर हिन्दू है, जबकि जाति से राजभर (ओबीसी) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता :   शिवपुर, देवरिया रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश 274204

Phone. 05568297578,

Mob.  9453016220, 9818623690,

वर्तमान पता :  1101, कोसी एमएस फ्लैट्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001 

Phone. 011-23352251, 23352252,

Mob. 9334866517

रमाशंकर राजभर की शिक्षा (Ramashankar Rajbhar Education)

रमाशंकर राजभर ने संत विनोवा विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1983 में स्नातक (बीए) किया.

रमाशंकर राजभर राजनीतिक करियर (Ramashankar Rajbhar Political Career)

रमाशंकर राजभर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की. जब धीरे धीरे क्षेत्र में उनकी पहचान एक नेता के तौर पर बन गई तब वे पहली बार 1991 में उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए. उसके बाद 1993 में एक बार फिर से जनता दल से लड़ा पर फिर हार गए. बाद में वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए और 1996 में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा पर तीसरी बार भी हार गए. लगातार हारने के कारण बसपा ने उन्हें 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया और इसी कारण उन्होंने पार्टी से बगावत करके निर्दलीय ही चुनाव लड़ा पर चौथी बार पराजित हुए. हालांकि इस हार के बाद वे फिर से बसपा में वापस चले गए. रमाशंकर राजभर को बसपा ने पहली बार 2004 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आने वाले सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया पर फिर हार मिली, लेकिन इसी सीट से बसपा के टिकट पर उन्हें 2009 में जीत हासिल हुई.

मई 2009 में हुए 15वीं लोकसभा चुनाव में रमाशंकर राजभर ने कांग्रेस के डॉ. भोला पांडे को 18,305 मतों के अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में रमाशंकर राजभर को कुल 1,75,088 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ. भोला पांडे को 1,56,783 मत हासिल हुए. हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें टिकट न देकर रवि शंकर सिंह (पप्पू) को अपना उम्मीदवार बनाया. इस कारण वे नाराज होकर समाजवादी पार्टी में चले गए. 2019 में बसपा और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा और सलेमपुर लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गयी. इस कारण 2019 में उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिल सका.

वही मई 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में रमाशंकर राजभर को सपा ने पहली बार टिकट दिया और उन्हें यूपी के सलेमपुर सीट से लड़ाया. इस बार सपा ने कांग्रेस के प्रभाव वाले इंडी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और इस कारण राजभर को इस बार आसान जीत हासिल हो गई. उन्होंने भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 3,573 मतों के बहुत ही मामूली अंतर से पराजित किया. इस चुनाव में रमाशंकर राजभर को कुल 4,05,472 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को 4,01,899 मत हासिल हुए. वही बसपा के भीम राजभर तीसरी स्थान पर रहे. वर्तमान में, रमाशंकर राजभर उत्तर प्रदेश के सलेमपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

रमाशंकर राजभर की संपत्ति (Ramashankar Rajbhar Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रमाशंकर राजभर की कुल संपत्ति 7.60 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 10 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  रमाशंकर राजभर जीवनी (Ramashankar Rajbhar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal