PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी TMC विधायक मदन मित्रा ने बदला पाला, बागी गुट में हुए शामिल

15 जुलाई 2026
साझा करें:
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी TMC विधायक मदन मित्रा ने बदला पाला, बागी गुट में हुए शामिल

Mamata Banerjee I Madan Mitra I Abhishek Banerjee I Ritabrata Banerjee I Bengal Politics I Tmc I Political News I Bengal News I Politalks News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी बडी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बडा झटका, ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे मदन मित्र ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कमरहटी से तृणमूल विधायक मदन मित्र ने पाला बदलते हुए बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट में हुए शामिल, इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद फिर से गरमाई बंगाल की सियासत, आज दोपहर मदन मित्र सीधे ऋतब्रत बनर्जी के विधानसभा कक्ष में पहुंचे और उनके बगल में जाकर बैठ गए, इसी दौरान मदन मित्र ने कालीघाट तृणमूल के सभी सांगठनिक पदों को छोड़ने की घोषणा की, इस दौरान मदन मित्र ने कहा- मैं पहले भी था तृणमूल में, आज भी हूं तृणमूल में ही, बस उस कमरे से आ गया हूं इस कमरे में, उस कमरे में शायद था सुख का कोई आलीशान पलंग, जबकि इस कमरे में है एक साधारण खाट,  मैंने अपने लिए चुना है खाट का रास्ता ही, ममता बनर्जी का आभार जताते हुए मदन मित्र ने कहा- दीदी लंबे समय तक खड़ी रहीं हमारे साथ और हमने भी की अपनी तरफ से योगदान देने की पूरी कोशिश, बता दें भ्रष्टाचार मामले में ईडी की ओर से पत्नी और दो बेटों को नोटिस मिलने के बाद तृणमूल विधायक मदन मित्रा बीती देर रात पहुंचे थे बागी गुट के विधायक संदीपन साहा के पिता स्वर्णकमल साहा के घर, उन्होंने वहां लंबे समय तक की थी बैठक, इसके बाद उनके खेमा बदलने की अटकलें हो गई थी शुरू, आज दोपहर मदन मित्र ने ममता गुट के सभी पद छोड़ने की कर दी घोषणा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal