राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से एक दिन पहले हुआ बड़ा उलटफेर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के वरिष्ट नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने सोमवार को अपने गुट के साथ नामांकन लिया वापस, पराक्रम राठौड़ ने बृजकिशोर उपाध्याय को दिया समर्थन, पराक्रम राठौड़ RCA अध्यक्ष पद के थे दावेदार, इसके साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने के दौरान 32 वोटों का समर्थन होने का भी किया था दावा, वहीं नामांकन वापस लेने के बाद पराक्रम सिंह राठौड़ ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा- हमनें बनाया था पूरा पैनल, मैं अध्यक्ष का लड़ रहा था चुनाव, हमारे पास थे 32 वोट, पूरा बहुमत था मेरे साथ, पार्टी के फैसले को सर्वोपरी मानते हुए मैंने अपना नामांकन लिया है वापस, वहीं खबर लिखे जाने तक चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर के बेटे धनंजय सिंह, सांसद घनश्याम तिवारी के बेटे आशीष तिवारी और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने अभी तक अपना नामांकन नहीं लिया हैं वापस, दूसरी ओर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर पहले ही नाम ले चुके है वापस, उधर गत विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड को मिली करारी हार के बाद पार्टी में अभी तक उन्हें नहीं मिला कोई अहम पद, ऐसे में बेटे पराक्रम राठौड को क्रिकेट की राजनीति में लाकर एक्टिव कर सकते थे राजेंद्र राठौड, लेकिन विधि को था कुछ और ही मंजूर, सरकार से संबध मजबूत कर राठौड ने दिखाई राजनीतिक कुशलता, ऐसे में पराक्रम राठौड के नामांकन वापस लेने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर वो हार जाते RCA का चुनाव तो राजेंद्र राठौड की सियासी साख पर उठते कई बडे सवाल, इसी के चलते हार के डर से पराक्रम राठौड ने नामांकन लिया वापस
RCA election, Parakram Rathore, Rajendra Rathore, Rajasthan Cricket Association, RCA president election, Parakram Rathore nomination, Brij Kishore Upadhyay, Rajasthan cricket politics, BJP Rajasthan, RCA election controversy












