PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस हिरासत में गहलोत का अनोखा अंदाज! थाने में मोबाइल से बनाने लगे Video

28 सितंबर 2026
साझा करें:
पुलिस हिरासत में गहलोत का अनोखा अंदाज! थाने में मोबाइल से बनाने लगे Video
  • वाटर कैनन से हिरासत तक... गहलोत का जज्बा कायम, थाने में खुद शूट किया VIDEO
  • राजस्थान कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर जयपुर में किया बड़ा विरोध प्रदर्शन,  विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने पहुंचाया, हालाँकि कुछ देर बाद सभी नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया, इस दौरान थाने में देखने को मिला एक रोचक नजारा, थाने में पहुंचने के बाद जब अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बैठे हुए थे, तभी गहलोत ने अचानक अपना मोबाइल निकाला और कैमरे से करने लगे VIDEO शूट,  इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे, नारेबाजी के बीच गहलोत अपनी कुर्सी से उठे और मोबाइल कैमरे से आसपास का बनाने लगे VIDEO, गहलोत के इस अंदाज का VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वहीं इससे पहले कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर सभा करने के बाद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर कूच किया था, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, इस दौरान हल्की झड़प के बाद पुलिस ने गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, रंधावा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में सभी को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने पहुंचाया 

    वीडियो

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal