Chirag Paswan Big Statement: बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार में बेकाबू कानून-व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान ने अपनी ही गठबंधन सरकार को घेरा, एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए खड़े किए गंभीर सवाल, चिराग पासवान बिहार में हालिया घटनाओं पर पत्रकारों के सवालों के दे रहे थे जवाब, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की और सरकार से तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की, चिराग पासवान ने कहा- बिहार में आज की तारीख़ में कोई सुरक्षित नहीं, ये हमारी सरकार की चिंता है, लेकिन एक सहयोगी और सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं इस सवाल से नहीं भाग सकता, मुझे ख़ुद शर्मिंदगी होती है कि मैं ऐसी सरकार के साथ हूं, जहां पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, ये चिंता का विषय है, हम इसको हल्के में नहीं जाने दे सकते, मीडिया में बड़ा बयान देते हुए चिराग पासवान ने आगे कहा- बिहार में प्रशासन निकम्मा हो चुका है, इनके बस में बिहार के लोगों को सुरक्षित रखना नहीं है, मुझे ख़ुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, सोशल मीडिया पर अब चिराग पासवान का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
अपनी ही सरकार से चिराग पासवान नाराज! बोले- ‘मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं’

चिराग पासवान का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, प्रशासन निकम्मा












