उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई राजनीतिक दलों की तैयारियां, आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ की लंबी बैठक, इस बैठक में अखिलेश यादव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय और राजकुमार भाटी भी रहे मौजूद, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ताओं को नसीहत देते हुए कहा- बिना तैयारी के किसी डिबेट में जाना हो जाता है हास्यास्पद, धर्म और जाति के मुद्दों, जिनसे किसी की भावना हो आहत उनसे बचना है, बिना तैयारी के नहीं बोलना है, हर मुद्दे पर बोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है चुप रहना, क्योंकि कई बार चुप रहकर भी दिया जा सकता है बड़ा संदेश, आज है सोशल मीडिया का दौर, आपकी कही हुई बात तेजी से होती है वायरल, 10 सेकंड की रील से बनती और बिगड़ती है पार्टी की छवि, गंभीरता से रखें पार्टी का पक्ष, हर मुद्दे पर जानकारी इकट्ठा करने के बाद ही दें बयान या डिबेट में हों शामिल
हर मुद्दे पर बोलने से ज्यादा जरूरी है चुप रहना, UP चुनाव से पहले अखिलेश ने प्रवक्ताओं को दी नसीहत

Samajwadi Party I Sp I Akhilesh Yadav I Up Politics I Up Vidhansabha Chunav I Up Election I Political News I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I








