PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की! पवन खेड़ा ने दिया ये बड़ा बयान

26 सितंबर 2026
साझा करें:
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की! पवन खेड़ा ने दिया ये बड़ा बयान

‘ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए’, पवन खेड़ा के बयान से गरमाई सियासत

चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान लगातार हो रहा तेज,  कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की, दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर कहा- पद्म भूषण तो बहुत छोटी चीज़ है, प्रधानमंत्री बना दो, जो आदमी दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसी को बना दो, ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, बता दें  समिक भट्टाचार्य ने एक दिन पहले कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में हिंसा मुक्त विधानसभा चुनाव कराने और मतदाता सूची को साफ करने में अहम भूमिका निभाई, इस काम के लिए वह कम से कम पद्म भूषण के हकदार हैं

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal