PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सपा के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, अस्पताल में बोले थे- 'अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है'

26 सितंबर 2026
साझा करें:
सपा के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, अस्पताल में बोले थे- 'अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है'

सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अस्पताल में बोले थे- अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, UP चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता का हुआ निधन, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का हुआ निधन, उन्होंने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 73 वर्षीय राम गोविंद चौधरी लंबे समय से हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और करीब दो सप्ताह से अस्पताल में थे भर्ती, उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी समेत पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई, राम गोविंद चौधरी बलिया के बांसडीह क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश की राजनीति में रहा है उनका लंबा अनुभव, वही उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री के तौर पर भी संभालीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, वर्ष 2017 से 2022 तक उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है, वही सितंबर 2025 में जब राम गोविंद चौधरी लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, तब उन्होंने बिस्तर पर पड़े-पड़े डॉक्टरों से अखिलेश के सामने कहा था- चुनाव जीतना है, अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है, आप लोग भी सुन लो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal