PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शहबाज शरीफ को भारत का करारा जवाब, बोला- पाकिस्तान दिन में सुरक्षा की बात, रात में आतंकवाद!

26 सितंबर 2026
साझा करें:
शहबाज शरीफ को भारत का करारा जवाब, बोला- पाकिस्तान दिन में सुरक्षा की बात, रात में आतंकवाद!

UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा

भारत ने पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, यूएनजीए के 81वें सेशन में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर छेड़ा गया कश्मीर का मुद्दा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा  के 81वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर किया करारा पलटवार,  भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के बयान को 'अजीबोगरीब' बताते हुए साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा, वही भारत की राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद, धोखेबाजी और दोहरेपन की नीति अपनाने का आरोप लगाया, कहा- पाकिस्तान दिन में सुरक्षा की बात करता है और रात में आतंकवाद को अंजाम देता है, आज दोपहर जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं, यह घटना न्यूयॉर्क शहर और दुनिया के सबसे भयानक आतंकवादी हमले की 25वीं बरसी मनाने के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है, इस संदर्भ को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना की प्रमुख अकादमी के ठीक पास रह रहा था, आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने इसी संस्था के सामने दिखाई गहरी श्रद्धा, यह सब उस बात से ही उम्मीद की जा सकती है, जिसे खुद पाकिस्तानी लोग 'फॉर्म 47 सरकार' कहते हैं 




शहबाज शरीफ, भारत पाकिस्तान, UNGA 81st Session, UNGA News, कश्मीर मुद्दा, पेटल गहलोत, पाकिस्तान पर भारत का पलटवार, India Pakistan News, Shehbaz Sharif UNGA, India at UNGA, Kashmir Issue, Pakistan Terrorism, Osama Bin Laden

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal