PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गहलोत का सवाल, निकाय चुनाव में ‘गुंडागर्दी’ का लगाया आरोप

25 सितंबर 2026
साझा करें:
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गहलोत का सवाल, निकाय चुनाव में ‘गुंडागर्दी’ का लगाया आरोप

Ashok Gehlot, Ashok Gehlot Statement, Ashok Gehlot On Election Commission, Ashok Gehlot On Local Body Election, Rajasthan Politics

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान, जयपुर में अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा-  देश में लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है, देश के सभी राजनीतिक दलों में जो लोग सचमुच लोकतंत्र के समर्थक हैं, उन्हें अब एकजुट होकर राहुल गांधी का साथ देना चाहिए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच SIR प्रक्रिया पर भी लगातार राजनीतिक विवाद जारी है, इसके साथ ही अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव को लेकर कहा- निकाय चुनावों में जिस तक गुंडागर्दी, पुलिस प्रशासन की दबंगता देखने को मिली, मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखी, अगर आप किसी से भी जाकर पूछे चाहे बीजेपी का हो, कांग्रेस का या किसी भी पार्टी का वो यही बात कहेगा कि ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी, बीजेपी वाले तो खुलकर इस पर कुछ कह नहीं सकते, लेकिन आप अगर बीजेपी या आरएसएस वालों से अलग से बात करेंगे तो वो भी यही कहेंगे, मकान तोड़ देंगे, घर पहुंच जाना, नोटिस देना, थाने बुलाकर परेशान करना इस तरह की धम​कमियां पहले कभी नहीं देखने को मिली, गहलोत ने आगे कहा- हाइकोर्ट को रात 2 बजे सुनवाई करनी पड़, ये इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, किस प्रकार यूपी पुलिस, भजनलाल पुलिस का चुनावों में उपयोग किया गया है 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal