उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी हुई तेज, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान 'बिना गठबंधन कांग्रेस कुछ नहीं पाएगी' पर किया पलटवार, कहा- ठीक है, न करें न गठबंधन, कौन कह रहा है? हम क्या किसी से भीख मांग रहे हैं? जिसको जो करना है, वह करे, मैंने कहा ना, जब बारात चढ़ती है, तो बहुत सारे ढोल बजाने वाले भी होते हैं, नाचने-गाने वाले भी होते हैं, इन नाचने-गाने वालों को नाचने-गाने दीजिए, हम अपने काम पर लगे हुए हैं, वही दूसरी ओर, सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा- ऐसे बयान इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचाते हैं और भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले हैं, सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला राहुल गांधी और अखिलेश यादव करेंगे
UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन? दोनों पार्टियों में बढ़ी जुबानी जंग

UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में घमासान! गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने









