केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले का बडा बयान, अठावले ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दिया बडा बयान, SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मामले में केंद्र सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने को लेकर अठावले ने दिया बयान, आज जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अठावले ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के आंदोलन को लेकर आई थी चर्चा में, उन्होंने उठाया था अच्छा मुद्दा, तब दबाव के चलते धर्मेंद्र प्रधान का हो गया था इस्तीफा, लेकिन अब हर किसी का इस्तीफा मांगना नहीं है ठीक, अब वे चीफ इलेक्शन कमिश्नर का मांग रहे हैं इस्तीफा, कॉकरोच जनता पार्टी में ज्यादातर वे लोग हैं जो अरविंद केजरीवाल की पार्टी में कर रहे थे काम, मैंने भी उन्हें कहा था अपनी पार्टी में आने को, लेकिन हर बार किसी न किसी का इस्तीफा मांगना नहीं है ठीक, कॉकरोच जनता पार्टी को अपना नाम बदलकर रख लेना चाहिए इस्तीफा जनता पार्टी, चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से कर रहा है काम, मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों के मध्य बनी है कुछ मतभेद की स्थिति, हमारी सरकार देख रही है उसे, लेकिन मैं दावे से कह सकता हूं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से कर रहा है काम
कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे रामदास अठावले, कहा- नाम बदलकर रख लो ‘इस्तीफा जनता पार्टी’

Ramdas Athawale I Cockroach Janta Party I Cjp I Sir I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









