रामचरण बोहरा की जीवनी (Ramcharan Bohra Biography in Hindi)
Ramcharan Bohra Latest News - रामचरण बोहरा राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. जयपुर की स्थानीय राजनीति और संगठन से अपनी राजनीतिक पहचान बनाने वाले बोहरा ने जिला स्तर से लेकर संसद तक का सफर तय किया है. वर्ष 1995 में वे जयपुर जिला परिषद के सदस्य चुने गए और बाद में वर्ष 1995 से 2000 तक जयपुर के जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली. संगठन और स्थानीय राजनीति में लंबे अनुभव के बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने उन्हें जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने लगातार दूसरी बार जयपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और दस वर्ष तक संसद में जयपुर का प्रतिनिधित्व किया. इस लेख में हम आपको रामचरण बोहरा के जीवन परिचय (Ramcharan Bohra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रामचरण बोहरा जन्म और परिवार (Ramcharan Bohra Birth & Family)
रामचरण बोहरा (Ramcharan Bohra) का जन्म 1 जुलाई 1956 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री मोती लाल बोहरा (Late Shri Moti Lal Bohra) और माता का नाम श्रीमती शांति देवी बोहरा (Smt. Shanti Devi Bohra) हैं.
उनका विवाह 9 मार्च 1974 को श्रीमती ललिता बोहरा (Smt. Lalita Bohra) से हुआ था. उन्हें दो पुत्र हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)
स्थायी पता: एफ-21, लोटस स्ट्रीट एवेन्यू - 4, लाल बहादुर कॉलोनी, दुर्गापुरा, जयपुर, राजस्थान - 302017
फोन: (0141) 2724444,
मोबाइल: 09829066531
रामचरण बोहरा की शिक्षा (Ramcharan Bohra Education)
रामचरण बोहरा ने वर्ष 1974 में जयपुर के सुबोध स्कूल से राजस्थान उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (12वीं) उत्तीर्ण की.
(स्रोत: लोकसभा की आधिकारिक साइट / मायनेता साइट)
रामचरण बोहरा राजनीतिक करियर (Ramcharan Bohra Political Career)
रामचरण बोहरा (Jaipur Ex. MP Ramcharan Bohra) का राजनीतिक सफर वर्ष 1983 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के साथ शुरू हुआ. इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाई. वर्ष 1995 में वे जयपुर जिला परिषद के सदस्य चुने गए और इसी अवधि में जयपुर जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 1995 से 2000 तक जिला प्रमुख के रूप में उन्होंने जयपुर की स्थानीय राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.
स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने के बाद बोहरा ने राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाया. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. महेश जोशी को 5,39,345 मतों के बड़े अंतर से हराया. बोहरा को 8,63,358 वोट मिले, जबकि महेश जोशी को 3,24,013 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे पहली बार 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. 16वीं लोकसभा में बोहरा विभिन्न संसदीय समितियों से जुड़े रहे. वे शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे और बाद में परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति में भी जिम्मेदारी संभाली. इसके अलावा वे रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे. बोहरा ने लोकसभा में 312 प्रश्न पूछे और 110 बहसों में भाग लिया.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रामचरण बोहरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें जयपुर से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को 4,30,626 मतों के अंतर से हराया. बोहरा को कुल 9,24,065 वोट मिले, जबकि ज्योति खंडेलवाल को 4,93,439 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ बोहरा लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद बने और 17वीं लोकसभा में भी जयपुर का प्रतिनिधित्व किया. 17वीं लोकसभा के कार्यकाल में भी बोहरा विभिन्न संसदीय गतिविधियों में सक्रिय रहे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जयपुर सीट से उनकी जगह मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया और वे चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं. वर्तमान में, रामचरण बोहरा पार्टी संगठन में सक्रिय हैं.
रामचरण बोहरा की संपत्ति (Ramcharan Bohra Property)
2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रामचरण बोहरा की कुल संपत्ति 16.53 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.30 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको रामचरण बोहरा जीवनी (Ramcharan Bohra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












