रंजीता कोली की जीवनी (Ranjeeta Koli Biography in Hindi)
Ranjeeta Koli Latest News - रंजीता कोली राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वर्ष 2019 में पहली बार सांसद चुनी गईं. रंजीता कोली राज्य के पूर्व सांसद गंगाराम कोली की बहू हैं. उनके ससुर गंगाराम कोली राजस्थान की बयाना लोकसभा सीट से वर्ष 1991, 1996 और 1998 में लगातार तीन बार सांसद रहे थे. उनके पदचिन्हों पर चलते हुए रंजीता कोली ने भी राजनीति में अपनी पहुंच दर्ज की और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरते हुए कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को 3,18,399 वोटों के बड़े अंतर से हराकर संसद में प्रवेश किया. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया और भरतपुर सीट से कांग्रेस की संजना जाटव ने जीत दर्ज की. इस लेख में हम आपको रंजीता कोली के जीवन परिचय (Ranjeeta Koli Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रंजीता कोली जन्म और परिवार (Ranjeeta Koli Birth & Family)
रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) का जन्म 5 सितंबर 1979 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री देवीराम (Shri Deviram) और माता का नाम श्रीमती शकुंतला देवी (Smt. Shakuntala Devi) हैं.
उनके ससुर का नाम गंगा राम कोली (Ganga Ram Koli) हैं, जो राज्य की बयाना निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के संसद सदस्य रह चुके है. वे लगातार वर्ष 1991 से लेकर 1998 बयाना से सांसद चुने गए थे. उन्होंने वर्ष 1998 में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया को हराया था.
रंजीता कोली की शादी 30 अप्रैल 2002 को श्री होम चन्द (Shri Hom Chand) से हुई थी. रंजीता कोली को तीन संतान है, उन्हें दो बेटे और एक बेटी है.
स्थायी पता : पठान पदा, बयाना, जिला भरतपुर, राजस्थान - 321401
मोबाईल : 09013997328
वर्तमान पता : 173, साउथ एवेन्यू, 40/01 लाल क्वार्टर्स, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली - 110011
दूरभाष: (011) 23011928,
मोबाईल : 09013997328
रंजीता कोली राजनीतिक करियर (Ranjeeta Koli Political Career)
रंजीता कोली ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ की. राजनीतिक परिवार से आने वाली कोली के लिए राजनीति में अपनी पहचान बनाना अपेक्षाकृत सहज रहा क्योकि उनके ससुर गंगाराम कोली भरतपुर क्षेत्र की बयाना लोकसभा सीट से 1991, 1996 और 1998 में सांसद रह चुके थे. हालांकि रंजीता कोली की अपनी चुनावी राजनीति में बड़ी शुरुआत सीधे लोकसभा चुनाव से हुई और वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें भरतपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भरतपुर की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर रंजीता कोली का मुकाबला कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव से हुआ. उन्होंने 7,07,992 वोट हासिल किए, जबकि जाटव को 3,89,593 वोट मिले. इस तरह कोली ने 3,18,399 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीतकर पहली बार 17वीं लोकसभा में प्रवेश किया.
सांसद के रूप में रंजीता कोली ने भरतपुर से जुड़े स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भरतपुर सीट से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया. चुनाव में कांग्रेस की संजना जाटव ने 5,79,890 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के रामस्वरूप कोली को 5,27,907 वोट मिले. वर्तमान में, रंजीता कोली राजस्थान भाजपा में सक्रिय है.
इस लेख में हमने आपको रंजीता कोली जीवनी (Ranjeeta Koli Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












